Views: 22
0 0
दिनदहाड़े विद्युत उपकेंद्र में चोरी का प्रयास,लाइनमैन की सतर्कता से आरोपी फरार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

दिनदहाड़े विद्युत उपकेंद्र में चोरी का प्रयास,लाइनमैन की सतर्कता से आरोपी फरार

कोटालपोखर संवाददाता। पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बल्लभपुर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी का प्रयास किया गया। एक युवक द्वारा केंद्र में रखे एल्युमीनियम के पोस्ट इंसुलेटर का हेड चुराने की कोशिश की गई, जिसे मौके पर मौजूद लाइनमैन की सतर्कता से विफल कर दिया गया। घटना के संबंध में…

दिनदहाड़े विद्युत उपकेंद्र में चोरी का प्रयास,लाइनमैन की सतर्कता से आरोपी फरार
Read Time:2 Minute, 29 Second

कोटालपोखर संवाददाता। पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बल्लभपुर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी का प्रयास किया गया। एक युवक द्वारा केंद्र में रखे एल्युमीनियम के पोस्ट इंसुलेटर का हेड चुराने की कोशिश की गई, जिसे मौके पर मौजूद लाइनमैन की सतर्कता से विफल कर दिया गया।

घटना के संबंध में जूनियर लाइनमैन अशोक राम ने बताया कि वह सोमवार सुबह अपनी ड्यूटी के दौरान पैनल रूम में कार्यरत थे। इसी दौरान ट्रांसफार्मर के पास से संदिग्ध आवाज सुनाई दी। खिड़की से देखने पर उन्होंने एक युवक को रिजर्व में रखे इंसुलेटर का एल्युमीनियम हेड तोड़ते हुए पाया।

दिनदहाड़े विद्युत उपकेंद्र में चोरी का प्रयास,लाइनमैन की सतर्कता से आरोपी फरार

अशोक राम द्वारा आवाज देने पर युवक ने तेजी से एल्युमीनियम हेड तोड़ लिया और जब लाइनमैन उसकी ओर बढ़े, तो वह आक्रामक हो गया। स्थिति को देखते हुए लाइनमैन ने पास पड़ा डंडा उठा लिया, जिसके बाद युवक उपकेंद्र की दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया।

लाइनमैन ने आरोपी की पहचान बेल पहाड़ी निवासी हंजला शेख के रूप में की है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक पहले भी कई बार विद्युत उपकेंद्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिसकी लिखित शिकायतें थाने में दर्ज कराई जा चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार, करीब 10 दिन पूर्व भी आरोपी द्वारा तांबे का केबल तार चोरी करने तथा ट्रांसफार्मर से तेल निकालने का प्रयास किया गया था। इन घटनाओं के कारण कई बार विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Loading

दिनदहाड़े विद्युत उपकेंद्र में चोरी का प्रयास,लाइनमैन की सतर्कता से आरोपी फरार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports