Views: 161
0 0
Jharkhand:बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को 50 टुकड़ों में काटकर फेंका:पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

Jharkhand:बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को 50 टुकड़ों में काटकर फेंका:पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार

खूंटी :-जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है। बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को 50 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब कुत्ता लड़की की लाश के पार्ट को खा रहा था।गांववालों ने जब देखा तो पुलिस को सूचना दी।उसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।बॉयफ्रेंड ने यह हत्या इसलिए की, क्योंकि…

Jharkhand:बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को 50 टुकड़ों में काटकर फेंका:पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार
Read Time:5 Minute, 1 Second

Jharkhand:बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को 50 टुकड़ों में काटकर फेंका:पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार

खूंटी :-जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है। बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को 50 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब कुत्ता लड़की की लाश के पार्ट को खा रहा था।गांववालों ने जब देखा तो पुलिस को सूचना दी।उसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।बॉयफ्रेंड ने यह हत्या इसलिए की, क्योंकि वो दूसरी लड़की से उसके संबंध का विरोध कर रही थी। पुलिस के अनुसार, बॉयफ्रेंड ने हत्या से पहले लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाया था। उसके बाद उसके गले को उसके ही दुपट्टे से घोंट दिया। मरने के बाद उसने बॉडी के 50 टुकड़े किए और घर से 500 मीटर दूर जंगल में जाकर फेंक दिया।पुलिस को अब तक बॉडी का पूरा पार्ट नहीं मिला है। फिलहाल लड़की का सिर, दो हाथ की हड्डी और बाल मिले हैं। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के भगवान पांज टोंगरी की है। पुलिस को यहां 24 नवंबर को लड़की के शरीर के कुछ टुकड़े, उसका फटा हुआ आधार कार्ड व बैंक पासबुक मिला था। इसके बाद लड़की पहचान की गई। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की तो लड़की के प्रेमी के बारे में पता चला। पुलिस ने 26 नवंबर को प्रेमी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर पूरी घटना बताई।

आरोपी प्रेमी नरेश भेंगरा ने पुलिस के समक्ष ख़ौफ़नाक घटना को विस्तार से जानकारी दी।आरोपी ने बताया कि प्रेमिका गांगी के अलावा वे एक दूसरी लड़की के संपर्क में आ गया था। जब प्रेमिका (मृतका) को यह जानकारी मिली तो वो युवक के पास आई। उसने कहा- ‘जब तुम दूसरी लड़की के साथ रह रहे हो, तो मुझे मेरे गांव मालगो पहुंचा दो। साथ ही जो पैसे मैंने तुम्हें दिए हैं, उसे लौटा दो।’ इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और आरोपी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।

आरोपी मुर्गा काटने की दुकान चलाता था इसलिए शव के टुकड़े करने में कोई झिझक नहीं हुई

एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया- आरोपी नरेश भेंगरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वो बेंगलुरु में मुर्गा काटने का काम करता था। इसलिए उसे शव के टुकड़े करने में कोई झिझक नहीं हुई। मृतका की शिनाख्त लापुंग के मालगो जतरा टोली निवासी गांगी कुमारी (24) के रूप में हुई थी। गांगी, नरेश भेंगरा के साथ लिव इन में रह रही थी। नरेश का ननिहाल युवती के गांव में था। ननिहाल आने-जाने के दौरान गांगी और नरेश में प्रेम हो गया।

डेढ़ साल साथ रहने के बाद गांगी काम करने के लिए तमिलनाडु के त्रिपुर चली गई और नरेश बेंगलुरु में काम करने लगा। उसी दौरान नरेश का प्रेम संबंध एक अन्य युवती के साथ हो गया। दोनों का एक बेटा भी है।

6 नवंबर को नरेश, गांगी को लेकर हटिया स्टेशन पहुंचा था

इधर, जब गांगी को मामले की जानकारी मिली तो वह बेंगलुरु आ गई। 6 नवंबर को नरेश, गांगी को लेकर हटिया स्टेशन आ गया। वहां से 8 नवंबर की शाम गांगी को लेकर जोजोदाग के लिए निकला। लेकिन गांगी को वह गांव के पास ही भगवान पांज टोंगरी पर ले गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

युवती को दुपट्टे से गला घोंटकर मारा था

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी के अनुसार, गांगी ने उससे अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद नरेश ने गांगी के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और शरीर के टुकड़े कर उसे दफना दिया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से युवती की हत्या में प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी, हंसुवा बरामद किया

Loading

Jharkhand:बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को 50 टुकड़ों में काटकर फेंका:पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports