Views: 111
0 0
हटिया विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 38 हजार लोगों का आशीर्वाद मिला, यह एक बड़ी ताकत -अजय नाथ शाहदेव

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

हटिया विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 38 हजार लोगों का आशीर्वाद मिला, यह एक बड़ी ताकत -अजय नाथ शाहदेव

राँची :-हटिया से कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने आज रातू में आयोजित आभार सभा में हटिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम चुनाव भले हारे हैं पर हमें 1 लाख 38 हजार लोगों के मजबूत हाथों का साथ और उनका आशीर्वाद मिला है।ये हमारे ऊपर है कि हम इस स्थिति…

हटिया विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 38 हजार लोगों का आशीर्वाद मिला, यह एक बड़ी ताकत -अजय नाथ शाहदेव
Read Time:2 Minute, 13 Second

हटिया विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 38 हजार लोगों का आशीर्वाद मिला, यह एक बड़ी ताकत -अजय नाथ शाहदेव

राँची :-हटिया से कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने आज रातू में आयोजित आभार सभा में हटिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम चुनाव भले हारे हैं पर हमें 1 लाख 38 हजार लोगों के मजबूत हाथों का साथ और उनका आशीर्वाद मिला है।ये हमारे ऊपर है कि हम इस स्थिति में हार देखकर मायूस हो जाएं या लाखों लोगों के समर्थन से अपने आप को ताकतवर समझकर उनके बीच फिर से जाएं।

उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर जिन लोगों ने भरोसा जताया है, हम उनका भरोसा नहीं तोड़ सकते। हटिया के लोगों के उम्मीद भी हमसे है। हम उनके उम्मीद पर खड़े होंगे और उसे पूरा करने के लिए जी-जान लगा देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि अब उदास बैठने का समय नहीं है, बल्कि दुगनी ताकत और उत्साह से काम करने की जरूरत है।

अब हम सबकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। हम लोगों को विश्वास दिलाते हैं कि उनके सुख-दुख में हम साथ हैं।झारखंड में फिर से लोकप्रिय हेमंत सरकार की पुरजोर वापसी हुई है। हम सरकार से लोगों का काम कराएंगे उनका अधिकार दिलवाएंगे। जहां जनता का काम रुकेगा, उस काम को लेकर सरकार के पास जाते रहेंगे।

शाहदेव ने कहा, चुनाव के बाद अब राजनीति का वक्त नहीं है। अब वक्त है समाज सेवा का। लोगों के काम करने का। परिस्थिति ने हमें विधायक बनने से रोका है।

प्रकृति हमें जन सेवा करने के लिए पुकार रही है। हमारी जिंदगी आप सबको समर्पित है। मेरा दरवाजा हर किसी के लिए 24 घंटे खुला है। आपके विश्वास को मैं कम नहीं होने दूंगा।

Loading

हटिया विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 38 हजार लोगों का आशीर्वाद मिला, यह एक बड़ी ताकत -अजय नाथ शाहदेव

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports