Views: 286
0 0
विधायक कल्पना सोरेन ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्‍याशी रामचंद्र सिंह को विजयी बनाने की अपील

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

विधायक कल्पना सोरेन ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्‍याशी रामचंद्र सिंह को विजयी बनाने की अपील

Latehar: झारखड के गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मनिका में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्‍होने मनिका विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्‍याशी रामचंद्र सिंह को विजयी बनाने की अपील की. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्‍होने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. झारखंड…

विधायक कल्पना सोरेन ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्‍याशी रामचंद्र सिंह को विजयी बनाने की अपील
Read Time:2 Minute, 18 Second
विधायक कल्पना सोरेन ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्‍याशी रामचंद्र सिंह को विजयी बनाने की अपील

Latehar: झारखड के गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मनिका में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्‍होने मनिका विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्‍याशी रामचंद्र सिंह को विजयी बनाने की अपील की.

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्‍होने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. झारखंड का बकाया पैसा केंद्र सरकार नहीं दे रही है. केद्र की सरकार ने झारखंड में सत्‍ता हथियाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है. कई कई मुख्‍यमंत्री चुनाव में झारखंड में डेरा डाले हुए हैं.

इनकी नजर झारखंड के खनिज संपदाओं को लूटने की है. उन्‍होने आगे कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने मइयां सम्मान योजना, अबुआ आवास, बिजली बिल व किसान क्रेडिट का ऋण माफ करने का काम किया है. सरकार दिसंबर से मंईया सम्मान योजना की राशि बढ़ाकर 2500 रूपया करने जा रही है.

विधायक कल्पना सोरेन ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्‍याशी रामचंद्र सिंह को विजयी बनाने की अपील

प्रदेश की जनता भाजपा के इस जुमलेबाजी को पूरी तरह समझ गयी है और इसे खारिज कर दिया है. पूर्व में डबल इंजन की सरकार ने राज्य को विकास के नाम पर काफी पीछे धकेल दिया है. कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने कहा कि उन्‍होने पिछले पांच वर्षो में काफी काम किया है और जो अधूरा रह गया है उसे वे पूरा करेगें.

कार्यक्रम के मौके पर हरिशंकर यादव, मनोज पासवान, दरोगी प्रसाद यादव, विश्वनाथ पासवान, कामेश्वर यादव, वृंद बिहारी यादव व मिथिलेश पासवान समेत काफी संख्या मे कार्यकर्ताओ के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Loading

विधायक कल्पना सोरेन ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्‍याशी रामचंद्र सिंह को विजयी बनाने की अपील

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports