Views: 192
0 0
65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए पीठासीन, प्रथम मतदान पदाधिकारियों को किया गया रवाना

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , , ,

65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए पीठासीन, प्रथम मतदान पदाधिकारियों को किया गया रवाना

लातेहार:- विधासभा आम निर्वाचन के प्रथम चरण के तहत लातेहार जिला अंतर्गत लातेहार विधानसभा एवं मनिका विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर भारत माता भवन के प्रांगण में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से आज प्रात: 5 बजे से 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए पीठासीन, प्रथम मतदान पदाधिकारियों को जिला…

65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए पीठासीन, प्रथम मतदान पदाधिकारियों को किया गया रवाना
Read Time:4 Minute, 57 Second
65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए पीठासीन, प्रथम मतदान पदाधिकारियों को किया गया रवाना
  • मनिका विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 244 मतदान पदाधिकारियों व मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सामग्रियों के साथ मतदान केंद्रों पर किया गया रवाना

लातेहार:- विधासभा आम निर्वाचन के प्रथम चरण के तहत लातेहार जिला अंतर्गत लातेहार विधानसभा एवं मनिका विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर भारत माता भवन के प्रांगण में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से आज प्रात: 5 बजे से 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए पीठासीन, प्रथम मतदान पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने मनोबल एवं उत्साहवर्धन कर शुभकामनाओं के साथ क्लस्टर हेतु रवाना किया।

65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए पीठासीन, प्रथम मतदान पदाधिकारियों को किया गया रवाना


इसके अलावे डिस्पैच सेंटर से सभी आवश्यक सामग्रियों के साथ 13 मतदान पदाधिकारी (पीठासीन, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी), सेक्टर पदाधिकारी,  सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को ट्रेन से अपने-अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।

166 मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों को अन्य वाहनों के माध्यम से रवाना किया गया। मनिका विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 244 मतदान पदाधिकारियों व मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सामग्रियों के साथ मतदान केंद्रों पर रवाना किया गया।

65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए पीठासीन, प्रथम मतदान पदाधिकारियों को किया गया रवाना

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने मतदान कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सामग्रियों व अन्य कार्यों का जायजा लिया। उपायुक्त ने मतदान कर्मियों को संबंधित पोलिंग पार्टी एवं पुलिस के जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर मतदान कार्यों का सफल संचालन सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी मतदान कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ कलस्टरों में भोजन, पानी, शौचालय, निर्बाध बिजली की व्यवस्था एवं कलस्टरों में चिकित्सीय दल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। उपायुक्त ने सभी को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त तरीके से प्रथम चरण में 74 लातेहार तथा 73 मनिका विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न कराने हेतु मतदान कर्मियों को कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए।

65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए पीठासीन, प्रथम मतदान पदाधिकारियों को किया गया रवाना


पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के द्वारा सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को अपने गंतव्य स्थल मतदान केंद्रों पर अपने-अपने पोलिंग पार्टी के साथ जाकर पूरी सतर्कता से कार्य करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

ज्ञात हो कि 73 मनिका विधानसभा क्षेत्र के लिए सभी डिस्पैच संबंधी प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थित एवं देख-रेख में निर्वाचन आयोग के एसओपी का अनुपालन करते हुए पोलिंग पार्टी डिस्पैच प्रक्रिया को सम्पन्न कराया गया। पार्टी मिलान करते हुए मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए ईवीएम– वीवीपीएटी समेत अन्य सभी आवश्यक सामग्री मुहैया कराई गई। हेलीकॉप्टर, ट्रेन एवं वाहन के माध्यम से 73 मनिका विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए मतदान पदाधिकारियों व मतदान कर्मियों को रवाना किया गया।

Loading

65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए पीठासीन, प्रथम मतदान पदाधिकारियों को किया गया रवाना

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports