Views: 166
0 0
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने डॉ अजय पर किया कटाक्ष

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने डॉ अजय पर किया कटाक्ष

जमशेदपुर :- कालीमाटी रोड के किनारे लगे पेड़ों के जालीदार सुरक्षा घेरा पर डॉ अजय कुमार का नाम लिखे जाने पर भाजपा ने तंज कसा है।जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि डॉ अजय कुमार द्वारा दूसरों के कार्यों का अनैतिक श्रेय लेना पुरानी आदत है।‌श्री ओझा ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह…

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने डॉ अजय पर किया कटाक्ष
Read Time:2 Minute, 58 Second
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने डॉ अजय पर किया कटाक्ष
  • डॉ अजय ने दिया जवाब , झूठ बोल रहें सुधांशु

जमशेदपुर :- कालीमाटी रोड के किनारे लगे पेड़ों के जालीदार सुरक्षा घेरा पर डॉ अजय कुमार का नाम लिखे जाने पर भाजपा ने तंज कसा है।
जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि डॉ अजय कुमार द्वारा दूसरों के कार्यों का अनैतिक श्रेय लेना पुरानी आदत है।‌
श्री ओझा ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह अत्यंत निंदनीय है । डॉ. अजय कुमार टाटा ट्रस्ट द्वारा किए गए कार्यों और प्रयासों पर अपने नाम का बोर्ड लगवाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। यह पेड़ ना तो डॉ अजय कुमार ने लगाया है और ना ही इसके संरक्षण और संवर्धन में उनका कोई योगदान रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने डॉ अजय पर किया कटाक्ष

यह उनकी अवसरवादी और स्वार्थी राजनीति का जीता-जागता उदाहरण है, जो केवल अपनी छवि चमकाने और जनता को भ्रमित करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि डॉ अजय कुमार जमशेदपुर की राजनीति में अपनी पहचान बनाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

इसी क्रम में वे आये दिन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर मनगढ़ंत व बेतुका बयानबाजी कर लगातार राजनीतिक माइलेज लेने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कोरोनाकाल में जमशेदपुर से डॉ अजय कुमार के दूर रहने पर भी तंज कसा है। आगे कहा कि टाटा ट्रस्ट जैसी प्रतिष्ठित संस्था के काम का अनैतिक श्रेय लेकर वे यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि वे शहरवासियों के असली हमदर्द है। उन्होंने कहा कि जनता अब इस प्रकार की फरेबी राजनीति से भली-भांति परिचित हो चुकी है।


सिर्फ एमपी फंड का पैसा लगा था : डॉ अजय


मेरे एमपी रहते ये पेड़ लगाए गए थे। इसे सुरक्षित रखने के लिए जालीनुमा घेरा लगाया गया था। आज उसे पेंटकर रिनोवेट किया गया । जहां सांसद लिखा था उसे पूर्व सांसद कर दिया गया है। इसमें हर्ज क्या है ? कौन क्या कहता है उससे फर्क नहीं पड़ता है ?

इस शहर के लोग बड़े समझदार है जब मेरे एसपी रहने के कार्यकाल को नहीं भूले हैं तो यह पेड़ तो उसके दशकों बाद लगाए गए थे । तब मैं एमपी था। सच्चाई सबों को मालूम है। भ्रम कौन फैला रहा है ? शहरवासी जान चुके हैं।

Loading

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने डॉ अजय पर किया कटाक्ष

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports