Views: 245
0 0
चतरा:12 पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

चतरा:12 पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

लाभुकों को मिल रहा महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ, लाभुकों के बीच किया गया परिसंपत्तियों का वितरण शिविर में प्राप्त लाभुकों के आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश चतरा:- जिले के समस्त प्रखंडों के पंचायतों में 30 अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक आमजनों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु “आपकी…

चतरा:12 पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
Read Time:6 Minute, 54 Second
चतरा:12 पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
  • उपायुक्त ने सिकिद पंचायत में आयोजित शिविर में स्टॉल का किया निरीक्षण, कहा-

लाभुकों को मिल रहा महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ, लाभुकों के बीच किया गया परिसंपत्तियों का वितरण

शिविर में प्राप्त लाभुकों के आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश

चतरा:- जिले के समस्त प्रखंडों के पंचायतों में 30 अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक आमजनों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन रोस्टर अनुसार किया जा रहा है। जिले के सभी पात्र लाभुकों से अनुरोध है कि अपने नजदीकी पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में पहुंच सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें।

आज जिले के प्रतापपुर प्रखंड के टंडवा पंचायत, लावालौंग के सिलदाग, हंटरगंज के लेंजना,औरु, गेरुआ पंचायत भवन, कांहचट्टी के तुलबुल, चतरा के सिकिद, इटखोरी के इटखोरी, मयूरहंड के कदगांवाकला, गिद्धौर के मंझगांवा, सिमरिया के कसारी, टंडवा के कोयद में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में उपायुक्त रमेश घोलप ने चतरा सदर प्रखंड के सिकीद पंचायत निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सिकीद पंचायत पहुंच विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण और लाभुकों से जनसंवाद किया। उपायुक्त ने कहा कि 30 अगस्त से 15 सितंबर तक पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन पात्रता रखने वाले लाभुकों को लाभान्वित करने हेतु किया जा रहा है।

आप जानते हैं कि इस तरह के कार्यक्रम चौथी बार आयोजित की जा रही है। प्रशासन के तरफ से मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप लाभुक योजनाओं का लाभ लेने हेतु जो भी आवेदन जमा करेंगे उसका गंभीरता से नियम संगत निष्पादन किया जाएगा। अबुआ आवास योजना को लेकर कहा अगर किन्ही के द्वारा पैसे की मांग की जाती है तो अविलंब इसकी जानकारी दें। योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

पूर्व में भी हंटरगंज प्रखंड के पंचायत सचिव के बारे में पैसे की लेनदेन से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी उसमें जांचों उपरांत पंचायत सचिव के ऊपर प्राथमिक दर्ज करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की गई है। आगे कहा आप लोगों को सुगमता पूर्वक योजनाओं का लाभ मिल सके इस उद्देश से पंचायत स्तर पर “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में लाभुक शिविर में पहुंच आवेदन करें और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लें।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए है।

शिविर में आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किये जा रहे हैं। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र व अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उसका निष्पादन करते हुए लाभुकों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में छात्राओं के बीच साइकिल वितरण, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण, योजनाओं का स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।

3 सितंबर को यहां लगेंगे शिविर

प्रतापपुर के चंद्रगोविंदपुर, कुंदा के सिकीदाग, हंटरगंज के बलूरी, गेंजना और पांडेयपुरा खुर्द, कान्हाचट्टी के राजपुर, चतरा के बरैनी, इटखोरी के टोनाटांड़, मयूरहंड के फुलांग, गिद्धौर के बारिसाखी, सिमरिया के सेरनदाग, टंडवा के किचटो में शिविर लगाकर लाभुकों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

लोगों को किया जा रहा जागरूक

आमजन पंचायत सर पर आयोजित होने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले, इसके लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय चतरा द्वारा शिविरों व ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जारहा है। साथ ही एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकते है।

Loading

चतरा:12 पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports