मुखिया, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक की हड़ताल, कई काम लटके

मुखिया, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक की हड़ताल, कई काम लटके
Views: 161
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second
मुखिया, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक की हड़ताल, कई काम लटके

बब्लू खान

लातेहार:- झारखंड में मुखिया, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक हड़ताल पर हैं। इसका सीधा असर पंचायतों के कामकाज पर हो रहा है। पंचायतों के कई महत्वपूर्ण काम ठप है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पर भी इसका असर पड़ रहा है। मुखिया की हड़ताल से सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के आवेदन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। झारखंड के 13 जिलों में ग्राम सभा का पूर्ण अधिकार मुखिया को ही है। ऐसे में इससे जुड़े काम पर प्रभाव पड़ रहा है।


पंचायत सचिव के हड़ताल में रहने से अबुआ आवास योजना, पीएम आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम पर असर पड़ रहा है। इन सारे कार्यों के क्रियान्वयन की जिम्मेवारी पंचायत सचिव पर है। पंचायत सचिव ही लाभुकों का सत्यापन करते हैं। योग्य या अयोग्य वही तय करते हैं। राज्य में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिकायतों के लिए आवेदन लिये जा रहे हैं, लेकिन मुखिया की हड़ताल से काम प्रभावित हो रहा है।


पलामू में अपने स्तर से मुखिया का प्रभार उप मुखिया को दे दिया है। उप मुखिया के स्तर पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से जुड़े काम आगे बढ़ाये जा रहे हैं। लेकिन झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव का कहना है कि हर जिले में उपमुखिया भी धरना पर हैं। वह भी आंदोलन में साथ हैं। ऐसे में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों से आवेदन लेकर उसे कंप्यूटर ऑपरेटर से अपलोड कराया जा रहा है। लेकिन बिना मुखिया के हस्ताक्षर के हर विभाग के आवेदन सिर्फ अपलोड हो रहे हैं, कोई काम नहीं हो रहा है।

Loading

मुखिया, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक की हड़ताल, कई काम लटके

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment