Views: 298
0 0
मोबाइल टावर से गिरने से युवक की मौत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

मोबाइल टावर से गिरने से युवक की मौत

बेड़ो :- थाना क्षेत्र के खत्री खटंगा गांव में शनिवार की पूर्वाह्न लगभग साढ़े ग्यारह बजे जियो मोबाइल के टावर से गिरने से एक युवक की माैत हो गई। युवक टावर पर चढ़कर कुछ तकनीकी काम कर रहा था कि अचानक वह ऊपर से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।…

मोबाइल टावर से गिरने से युवक की मौत
Read Time:2 Minute, 21 Second
मोबाइल टावर से गिरने से युवक की मौत

बेड़ो :- थाना क्षेत्र के खत्री खटंगा गांव में शनिवार की पूर्वाह्न लगभग साढ़े ग्यारह बजे जियो मोबाइल के टावर से गिरने से एक युवक की माैत हो गई। युवक टावर पर चढ़कर कुछ तकनीकी काम कर रहा था कि अचानक वह ऊपर से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान ईंटा पंचायत के हुटरी गांव निवासी 35 वर्षीय सुधीर तिर्की पिता स्व अमृत शरण तिर्की निवासी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सुधीर तिर्की शनिवार को टावर पर तकनीकी काम के लिए टावर पर चड़ा था कि अचानक वहां से सुधीर नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही वह बेहोश हो गया। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने सुधीर को आनन फानन में बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर चिकित्सको ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर इस हादसे की सूचना मिलते ही सुधीर का बड़ा भाई स्वजनों के साथ सीएचसी पहंचे।

जहां इनका रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई विजय तिर्की ने बताया कि सुधीर मेरा छोटा भाई था जो असरो पेट्रोल पंप के समीप किराना दुकान चलाता है। जो पिछले आठ साल से जिओ कंपनी के टावर में काम करता था।इसकी पत्नी की भी मौत हो गई है।इनका कहना है कि सुबह घर से काम के लिए निकला था।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद बेड़ो थाना पुलिस के एसआई रौशन झा व एएसआई नंदु पैरा सीएचसी पहुचें और मामले की जानकारी ली। साथ ही शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इधर बेड़ो थाना पुलिस ने घटना को लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Loading

मोबाइल टावर से गिरने से युवक की मौत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports