बंगाल के मोमिता देवनाथन मेडिकल छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ़ आजसू छात्र संघ ने कैंडल मार्च किया

बंगाल के मोमिता देवनाथन मेडिकल छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ़ आजसू छात्र संघ ने कैंडल मार्च किया
Views: 410
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second
बंगाल के मोमिता देवनाथन मेडिकल छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ़ आजसू छात्र संघ ने कैंडल मार्च किया

पलामू(झारखंड):- झारखण्ड के पलामू जिला में देर शाम रविवार को जोशपूर्ण नारों के साथ बलात्कारियों को फांसी दो व बहन हम शर्मिन्दा है तेरे कातिल जिन्दा हैं आजसू छात्र नेता अभिषेक राज के नेतृत्व में आजसू छात्र संघ एवं युवा आजसू ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक मेडिकल की छात्रा मोमिता देबनाथन एवं विभिन्न जगहों पर महिलाओ के साथ हो रहे यौन हिंसा के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया।कैंडल मार्च छ: मुहान (राजेन्द्र चौक) से शुरू होकर शहर थाना , गीता भवन होते हुए अस्पताल चौक तक शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुआ।कैंडल मार्च में सैकड़ों युवा ने शामिल होकर अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की।युवा आजसू के पलामू सह प्रभारी राहुल कुमार मिश्रा ने कहा की ऐसी घटनाएं समाज को कलंकित करने का काम कर रही है जिसपर अविलंभ ठोस कानून का प्रावधान होना अति आवश्यक है।अभिषेक राज ने कहा की पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। जिस राज्य में महिला सशक्तीकरण की चर्चा जोर से होती है और महिला मुख्यमंत्री के होते हुए इस तरह की घटना शर्मनाक है। हालांकि झारखण्ड में भी महिलाओं का सम्मान व आबरू सुरक्षित नही है। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह गढवा जिला प्रभारी सतीश कुमार ,केन्द्रीय सचिव बिकेश शुक्ला, ईन्तयाज अहमद नजमी, बिजय मेहता, तुलसी शुक्ला, चन्द्रशेखर सिंह, छोटू ,अधिवक्ता मंच के संयोजक नरेन्द्र पाण्डेय, निलाम्बर पिताम्बर विश्वविद्यालय के प्रभारी हिमांशु रंजन ,बिकास उपाध्याय, समीर तिवारी ,प्रियांशु बर्मा, नितेश बर्मा ,बिशाल सिंह, सुरज सिंह ,रवि कुमार ,सचिन कुमार ,कुनाल पाण्डेय, प्रतिक मेहता ,प्रिंस सिंह, अभिषेक सिंह, रौशन, दीपक कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,अमित बर्मा, आयुष बर्मा समेत सैकड़ों छात्र युवा शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment