उदयन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अनुमंडल स्तरीय सांस्कृतिक व नाटक प्रस्तुति कार्यक्रम में प्राप्त किया प्रथम स्थान

उदयन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अनुमंडल स्तरीय सांस्कृतिक व नाटक प्रस्तुति कार्यक्रम में प्राप्त किया प्रथम स्थान
Views: 568
0 0
Read Time:3 Minute, 55 Second
उदयन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अनुमंडल स्तरीय सांस्कृतिक व नाटक प्रस्तुति कार्यक्रम में प्राप्त किया प्रथम स्थान

चतरा:- सिमरिया अनुमंडल के तेतर मोड़ स्थित उदयन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित अनुमंडल स्तरीय सांस्कृतिक और नाटक के प्रस्तुति कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूली बच्चों के द्वारा विविध गतिविधियों के माध्यम से आजादी के दिन को और उन महापुरुषों को एक झांकी के माध्यम से लोगों को देश के प्रति सम्मान और भावना को जागरूक किया गया। विद्यालय परिसर में झांकी में भारत माता, लक्ष्मी बाई, सरोजनी नायडु, महात्मा गाँधी, भगत सिंह, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, भीम राव अम्बेडकर, स्वामी विवेकानंद, बिरसा मुंडा के बीच फौजियों के परेड के साथ प्रधानाध्यापिका टेंसी थॉमस के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

उदयन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अनुमंडल स्तरीय सांस्कृतिक व नाटक प्रस्तुति कार्यक्रम में प्राप्त किया प्रथम स्थान

इस बीच उपस्थित विद्यालय प्रबंधन के कोषाध्यक्ष मनोज चंद्रा, प्रेमलता चंद्रा, प्रधानाध्यापिका व सभी शिक्षकों ने परेड करते सेनानियों को सलामी दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष मनोज चंद्रा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमलोगों का आजादी का दिन है और साथ ही देश की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारियां भी है। प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं और आने वाले दिनों में देश की रक्षा करने के लिए हर वक्त तैयार रहेंगे।

इधर विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें नाटक, देशभक्ति गीत, विभिन्न राज्यों के नृत्य, भाषण आदि प्रस्तुत किया गया। प्रधानाध्यापिका ने अनुमंडल स्तर में आयोजित कार्यक्रम में भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आज हमारे स्कूल के जितने भी बच्चे अनुमंडल स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया है वे सभी विजयी होकर आएंगे। उनका भविष्यवाणी बिल्कुल सही निकला और हमारे विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति नाटक में प्रथम विजेता बनकर ट्रॉफी प्राप्त किया। अनुमंडल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जीत हासिल होने से उदयन पब्लिक स्कूल में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन के सचिव डॉ. चेतलाल प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनोज चंद्रा , सदस्य सूरज कुमार, सदस्या प्रेमलता चंद्रा, अंजलि चंद्रा, प्रधानाध्यापिका टेंसी थॉमस, शिक्षक संजय सिन्हा, अमान अंसारी, अरविंद कुमार, राजन मैथ्यु, गोविंद कुमार, रूपलाल कुमार, शिक्षिका मंजु कुमारी, उषा रानी, भानुप्रिया, नितु कुमारी, प्रियंका कुमारी, आकांक्षा गुप्ता, सीमाकर्ण, किरण कुमारी, प्रसन्ना, राखी गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई।

Loading

उदयन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अनुमंडल स्तरीय सांस्कृतिक व नाटक प्रस्तुति कार्यक्रम में प्राप्त किया प्रथम स्थान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment