Views: 237
0 0
हरियाली धरती माता का श्रृंगार एवं सुख समृद्धि का प्रतीक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

हरियाली धरती माता का श्रृंगार एवं सुख समृद्धि का प्रतीक

लातेहार:- जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के शिशु वाटिका खंड में गुरुवार को नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सावन माह के अवसर पर हरित दिवस (ग्रीन डे) काफी उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के छोटे-छोटे भैया बहनों ने हरे रंग के विभिन्न पेड़ पौधे,फल, सब्जियां आदि के परिधानों में सजकर…

हरियाली धरती माता का श्रृंगार एवं सुख समृद्धि का प्रतीक
Read Time:2 Minute, 47 Second
हरियाली धरती माता का श्रृंगार एवं सुख समृद्धि का प्रतीक

लातेहार:- जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के शिशु वाटिका खंड में गुरुवार को नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सावन माह के अवसर पर हरित दिवस (ग्रीन डे) काफी उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के छोटे-छोटे भैया बहनों ने हरे रंग के विभिन्न पेड़ पौधे,फल, सब्जियां आदि के परिधानों में सजकर धरती को हरा-भरा करने तथा खुशहाली लाने का संदेश दिया।

मुख्य रूप से उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों पर अपने पर्यावरण  के प्रति व्यापक प्रभाव पड़ेगा आगे उन्होंने कहा कि बीते कुछ दशक से पेड़ पौधों की बड़े पैमाने पर कटाई की जा रही है जिससे हमारे वातावरण पर इसका बहुत प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है इसीलिए यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम अपने वातावरण को हरा-भरा बनाकर रखें क्योंकि हरियाली धरती माता का श्रृंगार एवं सुख समृद्धि का प्रतीक है।

हरियाली धरती माता का श्रृंगार एवं सुख समृद्धि का प्रतीक

यह सबके मन को लुभाती है इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में  हरा-भरा पेड़ पौधे,स्वच्छ वातावरण और प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन की जानकारी देना है। शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती गीता कुमारी ने कहा कि बच्चे बड़े उत्साह से इस कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए हरे पेड़ पौधे की जानकारी प्राप्त की । इसमें उनके अभिभावकों का भी प्रमुख योगदान रहा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य/आचार्या  रेनू गुप्ता, ममता त्रिपाठी , रजनी नाग , खुशबू कुमारी, नीलम अम्बासटा,शिल्पा कुमारी, पूनम कुमारी, नीलम कुमारी, रूबी कुमारी ,उपासना कुमारी, लाल बहादुर राम, शशिकांत पांडे ,रविंद्र पांडे, सुरेश ठाकुर , रितेश रंजन गुप्ता, गोपाल प्रसाद, धर्म प्रकाश प्रसाद, कपिल देव प्रमाणिक कपिल देव प्रमाणिक, आलोक कुमार पांडे, रविकांत पाठक का प्रमुख योगदान रहा।

Loading

हरियाली धरती माता का श्रृंगार एवं सुख समृद्धि का प्रतीक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports