- 7 लाख 93 हजार 685 लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवाई खिलाने के लक्ष्य
- 10 अगस्त से अभियान की होगी शुरुआत
लातेहार:- दस अगस्त से शुरू होने वाले राज्य व्यापी फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय में सीएस डॉ अवधेश कुमार सिंह ने एक प्रेस वार्ता की।
वार्ता में उन्होने बताया कि फाइलएरिया उन्मूलन को लेकर जिले भर के 921 ग्रामों में 7 लाख 93 हजार 685 लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवाई खिलाने के लक्ष्य रखा गया हैं। इसके लिए 124 पर्यवेक्षकों को लगाया गया हैं। साथ ही लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 1054 बूथ भी बनाये गये हैं।
बताया कि इसके लिए डीईसी एवं आईभरमेंक्टिन – 1984214 एवं एलबेंडोजेल- 902410 गोलियों की आवश्यकता हैं। आगे उन्होने बताया कि फाइलेरिया का कोई इलाज नहीं है, जागरूकता से ही इससे बचा जा सकता है। इसके लिए 10 अगस्त को लातेहार सदर अस्पताल परिसर से अभियान की शुरुआत की जाएगी। 11 अगस्त से सेविका व स्वास्थ्य सहिया द्वारा घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवाई खिलाई जाएगी, 25 अगस्त तक यह अभियान चलेगा।
उन्होने अभियान में स्कूली बच्चों को भी जोड़ने एवं प्रत्येक स्कूल में उक्त दवाइयां खिलाने एवं जागरूकता को लेकर जानकारी देने की बात कही। बैठक में डीआरसीएचओं डॉ अनिल कुमार,बीवीडी सुनील कुमार सिंह ,पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर संजय कुमार गुप्ता, प्रोग्रा लीडर तनीमा घोष,विक्रम कुमार,जेवियर हेमंत समेत कई लोग मौजूद थे।