Views: 302
0 0
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर बंगलादेशी कट्टरपंथियों का पुतला शहर में फूंका गया पुतला

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर बंगलादेशी कट्टरपंथियों का पुतला शहर में फूंका गया पुतला

जमशेदपुर:- बांग्लादेश में शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे और तख्तापलट के बाद अंतरिम सैन्य सरकार की स्थापना के बाद हो रही हिंसा में हिंदुओं की हत्या, लूटपाट की घटना को लेकर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल है। शुक्रवार को बांग्लादेश की घटना पर भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में…

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर बंगलादेशी कट्टरपंथियों का पुतला शहर में फूंका गया पुतला
Read Time:3 Minute, 32 Second
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर बंगलादेशी कट्टरपंथियों का पुतला शहर में फूंका गया पुतला

जमशेदपुर:- बांग्लादेश में शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे और तख्तापलट के बाद अंतरिम सैन्य सरकार की स्थापना के बाद हो रही हिंसा में हिंदुओं की हत्या, लूटपाट की घटना को लेकर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल है। शुक्रवार को बांग्लादेश की घटना पर भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में बांग्लादेशी कट्टरपंथियों का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया गया।

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा मुख्यरूप से शामिल थे। भाजपा कार्यकर्ता कदमा रांकिणी माता मंदिर से कदमा बाजार तक पैदल मार्च करते हुए बांग्लादेश और कट्टरपंथियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं, मंदिरों, महिलाओं और व्यावसायिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। इसका वो पूरी तरह से विरोध करते हैं।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार कई वर्षों से हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। जब बांग्लादेश आजाद हुआ था, उस समय वहां हिंदुओं की आबादी कुल 25 प्रतिशत हुआ करती थी। हिंदू विरोधी गतिविधि के चलते आज वह 6-7 प्रतिशत रह गई है। पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में भी हिंदुओं को निशाना बनाने का क्रम बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हिंदू उत्पीड़न जैसे महिलाओं के साथ बलात्कार, हिंदुओं की निर्मम हत्याएं एवं हिंदू संस्कृतियों पर हो रहे हमले से भारत में रहने वाले 100 करोड़ हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि हमें भारत सरकार, भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है कि वो जल्द से जल्द बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की रक्षा करेंगे।

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह उर्फ भीम सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, दीपू सिंह, अमरेंद्र मलिक, केशव सिंह, ललन चौहान, नरेश ठाकुर, राकेश सिंह, अशोक दुबे, दिनेश शर्मा, मनोज सिंग, संदीप पांडेय, मनीष पांडेय, द्विपल विश्वास, विश्वजीत सिंह, तारक मुखर्जी, उमेश ठाकुर, रविन्द्र राय, धर्म सिंह, टीडी गांगुली, वर्षा प्रसाद, धान सिंह, अजीत सिंह, राजू भगत, रमेश राय, आंनद राव, राजेश सिंह, अरविंद महतो, डीएन सिंह, संजय शर्मा, केपी सिंह, राजा राम एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर बंगलादेशी कट्टरपंथियों का पुतला शहर में फूंका गया पुतला

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports