सोमवार को टेल्को वर्कर्स यूनियन परिसर में सजेगा भगवान भोले का दरबार

सोमवार को टेल्को वर्कर्स यूनियन परिसर में सजेगा भगवान भोले का दरबार
Views: 759
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second
सोमवार को टेल्को वर्कर्स यूनियन परिसर में सजेगा भगवान भोले का दरबार

जमशेदपुर:- सावन के तृतीय सोमवारी को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान भोले का दरबार सजेगा। शिवालयों में भक्तों का तांता लगेगा भगवान भोले को जलाभिषेक करने के लिये। इसी कड़ी में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर भी सोमवार को सजेगा। यहां रूद्राभिषेक का कार्यक्रम सुनिश्चित है।

सोमवार को प्रातः नौ बजे से रूद्राभिषेक पूजन होगा । वहीं दोपहर साढ़े बारह बजे से महाप्रसाद का वितरण होगा । जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। गौरतलब हो कि यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह एवं उनकी टीम द्वारा प्रत्येक वर्ष रूद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जाता है। अभी हाल ही में यूनियन के सभी कमेटी मेंबर बाबाधाम जाकर जलाभिषेक किये। न सिर्फ जलाभिषेक किये बल्कि वहां श्रद्धालुओं के बीच सेवा भी दिये। भोग का वितरण किये।

उधर शहर की सामाजिक संस्था लोक समर्पण के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में भी भालूबासा मेन रोड़ स्थित काली मंदिर , रोड़ नंबर 11 में सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे से श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में भाग लाग लेने की अपील की है।
टेल्को राम मंदिर , न्यू मार्केट हनुमान मंदिर , आजाद मार्केट शिव मंदिर , खरंगाझाड़ , गरूड़वासा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 5 अगस्त को भव्य कार्यक्रम सुनिश्चित है।

Loading

सोमवार को टेल्को वर्कर्स यूनियन परिसर में सजेगा भगवान भोले का दरबार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment