Views: 374
0 0
सतबरवा के कंचन ढाबे में गोली चलीढाबा संचालक बाल बाल बचा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

सतबरवा के कंचन ढाबे में गोली चलीढाबा संचालक बाल बाल बचा

सूचना मिलती ही सतबरवा थाना की पुलिस ने बैरियर लगाकर एसयूवी एवं स्कॉर्पियो समेत तीनों आरोपियों को धर दबोचा प्रतिनिधि सतबरवा पलामू, पलामू:- सतबरवा के एक लाइन होटल कंचन ढाबा में बीती रात को लगभग 8:15 बजे एक अनहोनी होती होती रह गई। हुआ यह कि रांची की ओर से एक एसयूवी एवं एक स्कॉर्पियो…

सतबरवा के कंचन ढाबे में गोली चलीढाबा संचालक बाल बाल बचा
Read Time:4 Minute, 10 Second
सतबरवा के कंचन ढाबे में गोली चलीढाबा संचालक बाल बाल बचा
  • हमलावर ने बियर मांगा था
  • ढाबा संचालक द्वारा बियर उपलब्ध कराने से असमर्थता जताने पर गोली चलाई और एसयूवी एवं स्कॉर्पियो में सवार होकर ढाबे से भाग निकले

सूचना मिलती ही सतबरवा थाना की पुलिस ने बैरियर लगाकर एसयूवी एवं स्कॉर्पियो समेत तीनों आरोपियों को धर दबोचा


प्रतिनिधि सतबरवा पलामू,


पलामू:- सतबरवा के एक लाइन होटल कंचन ढाबा में बीती रात को लगभग 8:15 बजे एक अनहोनी होती होती रह गई। हुआ यह कि रांची की ओर से एक एसयूवी एवं एक स्कॉर्पियो कार में तीन लोग सतबरवा के कंचन ढाबा पहुंचे। यह ढाबा रांची रोड पर सतबरवा थाने से लगभग 1 किलोमीटर दूर पूरब में स्थित है। उन लोगों ने ढाबा संचालक सुधीर प्रसाद से बियर मांगी।
बियर उपलब्ध कराने से असमर्थता जताने से भड़के ग्राहक ने अपने ड्राइवर से गाड़ी में से राइफल मंगायी। और में से एक ने ढाबा संचालक को लक्ष्य कर गोली चला दी। निशाना चूक गया।ढाबा संचालक बाल बाल बच सका।
स्कॉर्पियो एवं एसयूवी मैं सवार होकर तीनों हमलावर डालटेनगंज की ओर भाग निकले। इसी बीच ढाबा संचालक ने सतबरवा थाने को फोन पर जानकारी दे दी। और सतबरवा पुलिस ने तत्परता बरतते हुए बैरियर लगाकर थाने के समक्ष दोनों वाहनों समेत तीनों हमलावरों को धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार
सतबरवा पुलिस ने जब्त वाहनों से दो राइफल 19 जिंदा कारतूस और एक खोखा भी जप्त किया है।
सतबरवा पुलिस कि इस तत्परता की बड़ी प्रशंसा हो रही है।

सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार से मिली जानकारी के अनुसार इस कांड में शामिल तीनों अपराधी गढ़वा जिला निवासी हैं। जिनमें जितेंद्र कुमार पांडे 44 वर्ष पिता राजकुमार पांडे गढ़वा सुरेंद्र विश्वकर्मा 55 वर्ष पिता कृष्णा विश्वकर्मा ग्राम गोंदा ना मेराल जिला गढ़वा तथा राहुल कुमार 38 वर्ष गढ़वा निवासी शामिल है।
सतबरवा पुलिस द्वारा कंचन ढाबा में बीती शाम हुई घटना में तत्परता से अपराधियों को गिरफ्तार करने और अपराध में प्रयुक्त वाहनों को जब्त कर लेने हथियार बरामद कर लेने पर संतोष व्यक्त किया है। वहीं इस बात पर आज भी बहुत आशंकित और आतंकित हैं कि सतबरवा के माल संचालक के बेटे एवं बेटी के अपराधियों द्वारा अपहरण करने की असफल कोशिश करने वाले अपराधी आज भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वे भी लातेहार की ओर से ही चार पहिया वाहन में सवार होकर आए हुए थे। और आसपास के लोगों के भय से दोबारा गाड़ी में सवार होकर गाड़ी पीछे मोड़कर लातेहार की ओर ही भाग निकलने में सफल हो गए। यह घटना बहुत पुरानी नहीं है। इसी के आसपास फागु सिंह घाट पर एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड स्टाफ को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका भी हत्यारा आज तक पुलिस की पकड़ से दूर है। उसे पुलिस कब बेनकाब और गिरफ्तार करेगी और जनता की सुरक्षा और निर्भीकता का भरोसा दिलाएगी इस बात का सतबरवा वासियों को बेसब्री से इंतजार है।

Loading

सतबरवा के कंचन ढाबे में गोली चलीढाबा संचालक बाल बाल बचा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports