पंडवा गोदाम से नावा बाजार जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को तीन माह पूर्व से अंगूठा लगवाया राशन नहीं मिलने पर विक्रेताओं में आक्रोश,नावा बाजार में गोदाम शिप्ट करने की मांग

पंडवा गोदाम से नावा बाजार जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को तीन माह पूर्व से अंगूठा लगवाया राशन नहीं मिलने पर विक्रेताओं में आक्रोश,नावा बाजार में गोदाम शिप्ट करने की मांग
Views: 308
0 0
Read Time:2 Minute, 59 Second
पंडवा गोदाम से नावा बाजार जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को तीन माह पूर्व से अंगूठा लगवाया राशन नहीं मिलने पर विक्रेताओं में आक्रोश,नावा बाजार में गोदाम शिप्ट करने की मांग

नावा बाजार (पलामू):– पलामू जिला अंतर्गत नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के द्वारा अप्रैल,मई, जून का अंगूठा लगाया हुआ राशन डी,एस,डी के द्वारा दुकान तक राशन नहीं पहुंचाया गया।शनिवार को प्रखंड स्तरीय जनवितरण प्रणाली दुकानदारों ने कंडा पंचायत सचिवालय में मनोज प्रसाद के अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। बैठक में जनवितरण प्रणाली दुकानदारों ने बताया कि पंडवा गोदाम से समय-समय पर राशन नहीं मिलने के कारण विक्रेताओं और कार्डधारियों से बराबर नोक झोंक होते रहता है । वहीं जन वितरण प्रणाली दुकानदारों ने बताया कि सहायक गोदाम प्रबंधक एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभु राम पूर्व के चार्ज में थे। उनके रहते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा राशन दुकान तक नहीं पहुंचता था और सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को दबाव भी बनाया जाता था।सभी राशनकार्डधारी को पोस मशीन में अंगूठा लगवा कर ऑनलाइन कर दिया जाए । जब राशन गोदाम में आएगा तब राशन दिया जाएगा ।वैसे स्थिति में जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को किसी को एक माह,किसी को दो माह, किसी को तीन माह से अंगूठा लगाया हुआ राशन अभी तक नहीं मिला है। जिससे तंग विक्रेताओं को यह कदम उठाना पड़ा । वहीं विक्रेताओं ने कहा कि हम सभी मांग करते हैं कि बहुत जल्द नावा बाजार प्रखंड के गोदाम , नावा बाजार में शिफ्ट कर समय-समय पर राशन डिलीवरी कराया जाए ताकि जनवितरण प्रणाली दुकानदारों एवं राशनकार्डधारियों के बीच नोंक झोंक उत्पन्न न हो और सभी कार्डधारी को समय-समय पर राशन मिल सके ।बैठक में शामिल धनंजय पांडे, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, कुंती कुंवर, सबीना बीवी, सोनी देवी, मदन कुमार रवि, गोरखनाथ पांडे, धनंजय यादव, संजय कुमार राम, काजल देवी, तपेश्वर सिंह, सूर्यबली पांडे, शिवकुमार पांडे, अशोक कुमार गुप्ता, शिव शंकर महतो, दामोदर प्रसाद, मनोज कुमार राम, मानमती देवी, संजू देवी, फरजाना बीवी, बजिरा बीवी मुख्य रूप से मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment