Views: 172
0 0
झारखंड के छात्रों के लिए हो टोल फ्री नंबर-डॉ अजयगुरूजी क्रेडिट कार्ड को लेकर दिए सुझाव

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

झारखंड के छात्रों के लिए हो टोल फ्री नंबर-डॉ अजयगुरूजी क्रेडिट कार्ड को लेकर दिए सुझाव

जमशेदपुर:- झारखंड के छात्रों के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना पर डॉक्टर अजय कुमार ने एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया है.अगर इस सुझाव पर झारखंड सरकार या शिक्षा विभाग अमल करें तो पूरे देश में यह पहली और अनोखी योजना होगी जिससे हजारों-लाखों छात्रों को कई तरह के लाभ मिलेंगे.पूर्व सांसद डॉक्टर…

झारखंड के छात्रों के लिए हो टोल फ्री नंबर-डॉ अजयगुरूजी क्रेडिट कार्ड को लेकर दिए सुझाव
Read Time:3 Minute, 12 Second
झारखंड के छात्रों के लिए हो टोल फ्री नंबर-डॉ अजयगुरूजी क्रेडिट कार्ड को लेकर दिए सुझाव

जमशेदपुर:- झारखंड के छात्रों के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना पर डॉक्टर अजय कुमार ने एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया है.अगर इस सुझाव पर झारखंड सरकार या शिक्षा विभाग अमल करें तो पूरे देश में यह पहली और अनोखी योजना होगी जिससे हजारों-लाखों छात्रों को कई तरह के लाभ मिलेंगे.पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार ने झारखंड में लॉन्च हुई 15 लाख लोन वाली गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर एक ट्वीट करते हुए झारखंड सरकार को टोल फ्री नम्बर जारी करने का सुझाव दिया है.

झारखंड के छात्रों के लिए हो टोल फ्री नंबर-डॉ अजयगुरूजी क्रेडिट कार्ड को लेकर दिए सुझाव

उन्होने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन को टैग कर ट्विटर पर लिखा है कि अभी जो समय है ऐसे में झारखंड के छात्रों को 12वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई में एडमिशन और लोन की आवश्यकता होती है.

उन्होने लिखा है कि मेरे आवासीय कार्यालय में कुछ लोगों ने आकर बताया कि गुरूजी क्रेडिट कार्ड से लोन‌ की प्रोसेसिंग में कुछ कठिनाइयां आ रही हैं.
उन्होंने सुझाव दिया है कि राज्य और राज्य से बाहर पढ़ने के लिए महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को कोई कठिनाई न हो इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किएं जाएं.


झारखंड सरकार अमल करें तो देश की पहली योजना होगी


डॉक्टर अजय कुमार का सुझाव वास्तव में पूरे भारत में अनोखी पहल होगी जिससे जरूरतमंद छात्रों और उनके परिजनों को लोन‌ की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों का समाधान होगा और लाखों छात्र इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले पाएंगे.इसके अलावा अगर यह टोल फ्री नंबर जारी होगा तो छात्रों और अभिभावकों के लिए सरकार और दूसरे राज्यों के शिक्षण संस्थानों के बीच कड़ी का काम करेगा तो अन्य समस्याओं का भी समाधान होगा.

इससे एक आंकड़ा भी विभाग के पास रहेगा कि कितने परिवार के कितने बच्चे किस-किस बड़े संस्थानों में पढ़ रहे हैं.उन बच्चों को दूसरे राज्यों में प्रवेश लेने में कहीं कोई परेशानी तो नहीं हो रही है.सच पूछिए तो यह भारत की पहली और छात्रों के हित में अति महत्वपूर्ण योजना होगी जिसे देखकर दूसरे राज्यों को भी प्रेरणा मिलेगी.

Loading

झारखंड के छात्रों के लिए हो टोल फ्री नंबर-डॉ अजयगुरूजी क्रेडिट कार्ड को लेकर दिए सुझाव

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports