Views: 169
1 0
डीसीसी एवं डीएलआरएसी की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए कई दिशा निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

डीसीसी एवं डीएलआरएसी की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए कई दिशा निर्देश

संवाददाता लातेहार:-उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) एवं (डीएलआरएसी) की समीक्षा बैठक जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन की समीक्षा करते हुए…

डीसीसी एवं डीएलआरएसी की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए कई दिशा निर्देश
Read Time:4 Minute, 8 Second

संवाददाता

लातेहार:-उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) एवं (डीएलआरएसी) की समीक्षा बैठक जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।

डीसीसी एवं डीएलआरएसी की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए कई दिशा निर्देश

इस दौरान जिले के सभी बैंक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंक की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। बैठक में मुख्य रूप से वार्षिक ऋण योजना 2023-2024 बैंको की उपलब्धियों पर चर्चा, वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए सी.डी. रेशियों पर चर्चा, सरकार प्रायोजित विभिन्न योजनाएं तथा किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एसएचजी योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, गैर निष्पादित परिसंपत्तियों पर चर्चा, आर.सेटी के कार्यकलापों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक में सीडी रेश्यो की समीक्षा में बताया गया कि दिसंबर 2023 तिमाही में सीडी रेश्यो 42.78 प्रतिशत रहा। इसमें और तेजी लाने का निर्देश दिया गया। किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल एसीपी लक्ष्य 20371 निर्धारित है। इसके विरुद्ध तीसरी तिमाही में 7806 किसानों का केसीसी ऋण दिया गया है जो लक्ष्य का 38.31 प्रतिशत है।

किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा में उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप किसानों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश दिया। उपायुक्त के द्वारा समीक्षा क्रम में लक्ष्य के अनरूप प्राथमिकता के साथ ऋण स्वीकृति को लेकर एलडीएम को निर्देशित किया गया कि वैसे बैंक अधिकारी जो कार्य में लापरवाही कर रहे है उन्हें चिन्हित करते हुए कार्रवाई किया जाए।

वहीं बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले में शिक्षा पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का खाता शत प्रतिशत खोला जाय, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिल सके।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि, चतरा विनीत मधुकर, एलईओ, भारतीय रिजर्व बैंक रांची, जीएम, एलडीएम श्री राजीव कुमार मंदीलवाल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजीव रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

डीसीसी एवं डीएलआरएसी की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए कई दिशा निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports