Views: 404
0 0
मतगणना को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मतगणना को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर

रांची, 4 जून राजधानी में मंगलवार को होने वाले मतगणना को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। रांची के पंडरा स्थित मतगणना स्थल पर चार लेयर की सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। साथ ही पूरे शहर में राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल…

मतगणना को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर
Read Time:1 Minute, 55 Second
मतगणना को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर

रांची, 4 जून राजधानी में मंगलवार को होने वाले मतगणना को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। रांची के पंडरा स्थित मतगणना स्थल पर चार लेयर की सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। साथ ही पूरे शहर में राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पूरे पंडरा बाजार परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं।

सुरक्षा के लिए रांची जिले के अलावा सीआरपीएफ जवानों को भी लगाया गया है। इसके लिए अतिरिक्त एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ तीन आईपीएस स्तर के अधिकारी, दो डीएसपी और छह इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। दो घेरे की सुरक्षा का जिम्मा जिला बल और एक घेरा जैप के जिम्मे रहेगा। चौथे घेरे मतगणना स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ के जवानों की होगी। इसके अलावा मतगणना केंद्र के आसपास और शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गयी है।

क्या कहते हैं एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा

इस संबंध में रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि हर तरफ चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पूरे मतगणना प्रक्रिया के दौरान पुलिसकर्मी अलर्ट रहेंगे। गहन जांच के बाद ही कोई भी मतगणना स्थल तक जा पाएगा।

Loading

मतगणना को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports