Views: 412
0 0
कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश

राँची :- भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश भीषण गर्मी को देखते हुये शिक्षा विभाग ने कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश दिया है. विभाग ने भीषण…

कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश
Read Time:2 Minute, 39 Second
कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश

राँची :- भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश भीषण गर्मी को देखते हुये शिक्षा विभाग ने कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश दिया है. विभाग ने भीषण गर्मी और लू को देखते हुये यह निर्णय लिया है, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर से बचाया जा सके.

पुरे प्रदेश में गर्मी का सितम जारी,गर्म हवाओं ने लोगों का जीना किया मुहाल

पुरे प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है.ज्यादातर जिलों में तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रह रहा है. कई जिलों में तापमान 45 डिग्री तक पहुँच गया है.11 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्टजारी किया गया है.गोड्डा, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, साहेबगंज, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री के भी पार जाने की आशंका जताई गई है।रांची समेत अन्य जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव का यलो अलर्ट है। हालांकि, राज्य में पूर्वी-उत्तरी क्षेत्र से लेकर छत्तीसगढ़ तक एक कमजोर निम्न दबाव क्षेत्र बना है। इसके कारण नम हवाओं की मौजूदगी के कारण रांची, पलामू और आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान हल्के बादल छा सकते हैं।डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों को बेहोशी, मांसपेशियों में जकड़न, मिर्गी का दौरा, चिड़चिड़ापन, सिर दर्द, अधिक पसीना आना, कमजोरी, चक्कर आना, सांस व दिल की धड़कन तेज होना, उल्टी आना आदि परेशानी हो सकती है। लोगों को लू से बचने के लिए, खानपान से लेकर आवाजाही में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Loading

कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports