लातेहार:- सदर प्रखंड अंतर्गत इचाक पंचायत के ग्राम दुगिला में रविवार को पारंपरिक स्वशासन पाढ़ा व्यवस्था प्रखंड लातेहार धूम कुड़िया स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संस्कृति बचाओ धरोहर का कार्यक्रम किया गया! स्थानीय विधायक बैजनाथ राम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताएं कि धूम गुड़िया स्थापना आदिवासियों के लिए संस्कृत धार्मिक सामाजिक कार्य है, जिसके माध्यम से आदिवासियों में संगठित रहना ,भाईचारा बनाना ,अपने आप में जागरण कर समाज को नई दिशा देना है। वहीं हरी कृष्णा ने संबोधित कर कहा कि आदिवासी परंपरा ,आदिवासी कभी रोहतासगढ़ के राजा हुआ करते थे।
विपरीत परिस्थिति में अपने संस्कृति की रक्षा के लिए, आन बान शान के लिए आदिवासी जाने जाते हैं। आदिवासी हर समय दुश्मनों से लोहा लिया है।अपनी संस्कृति मान मर्यादा अपनी मातृ भूमि की रक्षा के लिए बलिदान दिया है।
कार्यक्रम में शामिल हुए.
कार्यक्रम में लातेहार के लोकप्रिय विधायक लातेहार बैजनाथ राम, मनिका के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, जिला परिषद सदस्य बिनोद उरांव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिर्की, सामाजिक कार्यकर्ता पढ़ा दीवान, जिला पढा राजा ग्राम प्रधान प्रखण्ड पढा राजा शुकु उरांव, समाजसेवी नरेश उरांव, रिझू उरांव इचाक मुखिया शशि कुजूर, छात्र नेता रमेश उरांव,कमलेश उरांव , महेंद्र उरांव, अरुण उरांव दीपक कुमार मदन सिंह दयानंद पांडे सहित अनेकों जनजाति समाज के लोग शामिल हुए।