पाकुड़:- निर्मल कुमार साह की विशेष रिपोर्ट जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को किया गया। उन्होंने बताया कि इसी मतदाता सूची के आधार पर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में 1014 मतदान केंद्रों पर जिले के 8 लाख 26 हजार 980 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 4 लाख 9 हजार 975 पुरुष तथा 4 लाख 17 हजार 5 महिला मतदाता है। वही जिलें में पुनरीक्षण अवधि में 18 से 19 आयु वर्ग के नव पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 27 हजार 411 नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है। साथ ही बताया कि छूटे हुए मतदाता का नाम आगामी चुनाव के 10 दिन पहले तक नाम जोड़ा जाएगा, अगर जिन्हें नाम जोड़वाना है वे अपने नजदीकी मतदान केंद्रों पर जाकर जोड़वा सकते है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,