पलामू, 31 जनवरी 2025 – उपायुक्त कार्यालय, पलामू के स्टेनोग्राफर बीरेन्द्र कुमार ठाकुर एवं आदेशपाल दिलीप कुमार आज सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर समाहरणालय सभागार में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां उपायुक्त शशि रंजन ने दोनों कर्मियों को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया। साथ ही, उन्हें विभिन्न उपहार भी भेंट किए गए। उपायुक्त शशि रंजन ने अपने संबोधन में दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के समर्पण और निष्ठा की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि 34 वर्षों तक…