बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख
गुमला:-अहीर सेना झारखंड के प्रतिनिधि मंडल की बैठक करीसा पंचायत के ढिढौली ग्राम में सम्पन्न हुआ जिसमे गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रतिनिधि सदस्य शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से 7 जनवरी 2024 दिन रविवार को मुरकुंडा पंचायत अंतर्गत जोलो नदी घाट पर वनभोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसमें गुमला जिले के सभी प्रखंड के अहीर यादव बंधु समिल्लित होंगे । पूरे झारखंड के सभी जिलों से अहीर समाज के गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। लखन गोप जी ने कहा कि पूरे झारखंड के अहीर बंधुओं को एक मंच पर लाने और अपने समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जनक गोप जी ने जानकारी दी कि वनभोज में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। विनय गोप जी ने कहा कि पूरे झारखंड से हजारों की संख्या में अहीर बंधुओं का जुटान होगा। वनभोज सह सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष सुरेश गोप , सचिव आनन्द गोप, कोषाध्यक्ष रामविलास गोप और रामलखन गोप, व्यवस्थापक में सुरेंद्र गोप, बुधराम गोप, राजू गोप, अजय गोप, बलराम यादव का चयन किया गया। कार्यक्रम आयोजन समिति में मुरकुंडा पंचायत के रवि गोप, चंद्रमोहन गोप, कालिगा पंचायत से बलराम गोप, सुरेंद्र गोप, कसीरा पंचायत से राम गोप, सुरेश गोप, अंबवा पंचायत से मनोज गोप, कुलाबिरा पंचायत से मिठू यादव, कुम्हरिया पंचायत से दूबराज गोप, अंगनू गोप को प्रभारी चुना गया।