Views: 30
0 0
पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़ संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को पाकुड़ के बाजार समिति परिसर में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लेकर दिशोम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पूर्व पुराने डीसी चौक पर स्थापित…

पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Read Time:2 Minute, 43 Second
पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़ संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को पाकुड़ के बाजार समिति परिसर में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लेकर दिशोम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इससे पूर्व पुराने डीसी चौक पर स्थापित शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण स्थानीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, विधायक हेमलाल मुर्मू, उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक जयदीप सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने दिशोम गुरु के साथ बिताए आंदोलन के दिनों को याद करते हुए उनके संघर्षों को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का योगदान झारखंड के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

विधायक हेमलाल मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि दिशोम गुरु ने अलग झारखंड राज्य का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। राज्य और समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

सभा में वक्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष, सामाजिक न्याय, आदिवासी अधिकारों और जनकल्याण के प्रति उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें सच्चा जननायक बताया।

कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports