हकीकतपुर में नाबार्ड का कृषक पाठशाला व वित्तीय साक्षरता शिविर, फसल बीमा के लिए किसानों को किया जागरूक

हकीकतपुर में नाबार्ड का कृषक पाठशाला व वित्तीय साक्षरता शिविर, फसल बीमा के लिए किसानों को किया जागरूक
Views: 30
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second

दुमका, 03 अगस्त 2026।
रानेश्वर प्रखंड के हकीकतपुर गाँव में नाबार्ड द्वारा वित्तीय समावेशन निधि के अंतर्गत कृषक पाठशाला सह वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में जेआरजी बैंक ने सहयोग किया।

हकीकतपुर में नाबार्ड का कृषक पाठशाला व वित्तीय साक्षरता शिविर, फसल बीमा के लिए किसानों को किया जागरूक

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को चालू खरीफ मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत नामांकन के लिए प्रेरित करना था। नाबार्ड, दुमका के सहायक महाप्रबंधक ने कहा कि एल नीनो की स्थिति और कम वर्षा की संभावना के कारण फसल बीमा जोखिम प्रबंधन और किसानों की आय सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किसानों से 31 अगस्त 2026 की अंतिम तिथि से पहले योजना का लाभ उठाने की अपील की।

जिला सहकारिता कार्यालय के प्रखंड समन्वयकों ने किसानों को शीघ्र नामांकन के लिए नजदीकी लैम्प्स एवं सीएससी केंद्रों से संपर्क करने की सलाह दी। वहीं एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के प्रतिनिधि ने प्रीमियम दर, बीमा कवरेज, दावा प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी और फॉर्म भी वितरित किए।

हकीकतपुर में नाबार्ड का कृषक पाठशाला व वित्तीय साक्षरता शिविर, फसल बीमा के लिए किसानों को किया जागरूक

वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता बापी सेन ने बचत, डिजिटल बैंकिंग, ऋण अनुशासन और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने पैक्स एवं स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में लगभग 50 किसान, जिनमें एसएचजी की महिलाएं भी शामिल थीं, ने भाग लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Loading

हकीकतपुर में नाबार्ड का कृषक पाठशाला व वित्तीय साक्षरता शिविर, फसल बीमा के लिए किसानों को किया जागरूक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment