ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यक्रम में शिरकत करने जमशेदपुर आएंगे गवर्नर

ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यक्रम में शिरकत करने जमशेदपुर आएंगे गवर्नर
Views: 46
0 0
Read Time:5 Minute, 39 Second

जमशेदपुर : देश को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह मंत्रालय के अधीन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के Mission SPANDAN के सहयोग एवं समन्वय से संचालित 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का भव्य शुभारंभ आगामी 7 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज़ यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर, मरीन ड्राइव, जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गैंगवार बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। श्री गंगवार विशेष रूप से तैयार की गई नशामुक्ति जनजागरण बस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर इस बड़े नशा मुक्ति मिशन के अभियान का शुभारंभ करेंगे।
इसी कड़ी में 25 अगस्त को श्रद्धेय राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में आयोजित होने वाले मेगा रक्तदान शिविर के पोस्टर का भी राज्यपाल के कर-कमलों द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भारत एवं नेपाल के ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केन्द्रों के संयुक्त प्रयास से सर्वाधिक 89,000 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था। इस वर्ष 21 से 25 अगस्त 2026 तक भारत एवं नेपाल के सभी सेवा केन्द्रों पर मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान का सबसे बड़ा आकर्षण विशेष रूप से निर्मित नशामुक्ति जनजागरण बस है। आधुनिक तकनीक एवं आध्यात्मिक संदेशों से सुसज्जित इस बस में मानवीय कुवृत्तियों एवं व्यसनों के प्रतीक कुंभकर्ण का सजीव स्वरूप ऑडियो प्रभावों के साथ प्रदर्शित किया गया है, जिसे एक ब्रह्माकुमारी बहन आत्मजागृति एवं आत्मपरिवर्तन का संदेश देकर जागृत करती हुई दिखाई देंगी। बस में लगी विशाल एलईडी स्क्रीन पर नशामुक्ति से संबंधित प्रेरणादायक लघु फिल्में, राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से व्यसनमुक्त हुए लोगों के वास्तविक अनुभव तथा सकारात्मक एवं मूल्यनिष्ठ जीवनशैली के प्रेरक संदेश निरंतर प्रदर्शित किए जाएंगे। कुछ ही क्षणों का यह अनूठा अनुभव लोगों के भीतर आत्मबल, सकारात्मक ऊर्जा और नशा छोड़ने की दृढ़ प्रेरणा का संचार करेगा।
लगभग दो माह तक चलने वाली नशामुक्ति जनजागरण बस यात्रा झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरण करेगी। प्रथम चरण में लगभग 20 दिनों तक जमशेदपुर के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, औद्योगिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, पार्कों, मंदिरों , बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसके पश्चात यह यात्रा चाकुलिया, घाटशिला, चक्रधरपुर, चाईबासा, जादूगोड़ा, चांडिल, रामगढ़, हजारीबाग, गया, देवघर, आसनसोल, रानीगंज, बांकुड़ा, निरसा, मधुपुर, बर्नपुर, बलरामपुर सहित अनेक नगरों एवं जिलों तक पहुँचेगी। तीन चरणों में संचालित यह अभियान नशामुक्ति, राजयोग मेडिटेशन, सकारात्मक जीवनशैली एवं नैतिक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुँचाएगा।
इस अभियान का उद्देश्य केवल नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक में आत्मबल, आत्मसंयम, सकारात्मक सोच एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। प्रत्येक नागरिक से आह्वान किया गया है कि वे स्वयं नशामुक्त रहने का संकल्प ले तथा कम-से-कम पाँच अन्य व्यक्तियों को भी इस राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन से जोड़ने का प्रयास करे।

ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यक्रम में शिरकत करने जमशेदपुर आएंगे गवर्नर

राष्ट्रीय स्तर पर 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा से जुड़ने के लिए कोई भी व्यक्ति , युवा , महिला WhatsApp नंबर 9414154000 पर “PLEDGE” लिखकर संदेश भेज सकते हैं तथा इस महाअभियान का हिस्सा बन सकते हैं।

Loading

ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यक्रम में शिरकत करने जमशेदपुर आएंगे गवर्नर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment