Views: 27
0 0
SIR कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न.

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

SIR कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न.

बरहरवा संवाददाता । जिला कांग्रेस कार्यालय, साहिबगंज में जिला कांग्रेस कमेटी साहेबगंज की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य SIR से संबंधित चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करना, आवश्यक जानकारी प्राप्त करना तथा आगामी कार्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी करना था।बैठक को संबोधित करते हुए…

SIR कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न.
Read Time:2 Minute, 47 Second


बरहरवा संवाददाता । जिला कांग्रेस कार्यालय, साहिबगंज में जिला कांग्रेस कमेटी साहेबगंज की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य SIR से संबंधित चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करना, आवश्यक जानकारी प्राप्त करना तथा आगामी कार्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी करना था।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने बूथों के बीएलए (Booth Level Agent) से नियमित संपर्क बनाए रखें तथा जिन मतदाताओं के नाम अनमैप सूची में शामिल हैं, उनके आवश्यक दस्तावेज एकत्रित कर बीएलए के माध्यम से नामों के सत्यापन एवं मैपिंग कार्य में सहयोग करें।


उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि 15 जून 2026 तक अधिक से अधिक लोगों के नामों की मैपिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

SIR कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न.


बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा बूथ स्तर पर व्यापक जनसंपर्क कर लोगों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।


बैठक में मुर्शाद अली, मोहम्मद कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, उमेश कुमार पांडे, राम सिंगार ओझा, सरफराज आलम, सतीश पासवान सब्दुल अंसारी, मोहम्मद आफताब आलम, लोकनाथ घोष, मोहम्मद नौशाद, अली कुरेशी, मोहम्मद रिजवान, मो मेराजुद्दीन, शशिधर यादव, मोहम्मद सैफुद्दीन, विमल देव भगत अनिल यादव एवं दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

SIR कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports