लातेहार। सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार आजसू पार्टी की लातेहार जिला कमेटी का शनिवार को पुनर्गठन किया गया।
जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने नव-मनोनित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह पुनर्गठन किया गया है।
जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार नई जिला कमेटी में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की है।
नव-मनोनित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
- बिनोद सिंह – महासचिव
- संजीव कुमार – प्रवक्ता
- सरोज लोहरा – संगठन सचिव
- सद्दाम अंसारी – कोषाध्यक्ष
- रती वर्मा – सचिव
- विकास कुमार – सचिव
- विजेंद्र दास – उपाध्यक्ष
- पंकज जायसवाल – उपाध्यक्ष
- चंचल सिंह – उपाध्यक्ष
- अमित लोहरा – मीडिया प्रभारी
- आशिष कुमार गुप्ता – सोशल मीडिया प्रभारी
जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम पूरी निष्ठा के साथ संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि इस पुनर्गठन से जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी के जनाधार विस्तार अभियान को गति मिलेगी।
वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी नव-मनोनित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। संगठनात्मक दृष्टि से इस नई जिला कमेटी के गठन को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।