Views: 48
0 0
घर-घर किया जा रहा है मतदाता पर्ची का वितरण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

घर-घर किया जा रहा है मतदाता पर्ची का वितरण

बीएलओ ने उपायुक्त को मतदाता पर्ची प्रदान की पाकुड़। मंगलवार को नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर नगरपालिका क्षेत्र में मतदाता पर्ची का वितरण घर-घर किया जा रहा है। यह कार्य पाकुड़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार किया जा रहा है, ताकि सभी मतदाता अपने मतदान केंद्र, क्रम संख्या एवं मतदान…

घर-घर किया जा रहा है मतदाता पर्ची का वितरण
Read Time:1 Minute, 37 Second
घर-घर किया जा रहा है मतदाता पर्ची का वितरण

बीएलओ ने उपायुक्त को मतदाता पर्ची प्रदान की

पाकुड़। मंगलवार को नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर नगरपालिका क्षेत्र में मतदाता पर्ची का वितरण घर-घर किया जा रहा है। यह कार्य पाकुड़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार किया जा रहा है, ताकि सभी मतदाता अपने मतदान केंद्र, क्रम संख्या एवं मतदान तिथि की जानकारी समय पर प्राप्त कर सकें और अधिकाधिक संख्या में मतदान कर सकें।

इसी क्रम में मंगलवार को संबंधित बीएलओ ने उपायुक्त के आवास पर पहुंचकर उन्हें भी मतदाता पर्ची प्रदान की।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि प्राप्त मतदाता पर्ची को सुरक्षित रखें तथा निर्धारित तिथि को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर निर्भीक, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करें। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता पर्ची वितरण कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता पर्ची प्राप्त करने से वंचित न रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports