Views: 57
0 0
उपायुक्त ने जिला अभिलेखागार का किया निरीक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

उपायुक्त ने जिला अभिलेखागार का किया निरीक्षण

पाकुड़। मंगलवार को पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला अभिलेखागार का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं रिकॉर्ड की सुरक्षा, रख-रखाव और संचालन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि अभिलेखागार में संधारित दस्तावेज जिले और नागरिकों के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख हैं, इसलिए इनकी सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव अत्यंत आवश्यक…

उपायुक्त ने जिला अभिलेखागार का किया निरीक्षण
Read Time:2 Minute, 8 Second
उपायुक्त ने जिला अभिलेखागार का किया निरीक्षण

पाकुड़। मंगलवार को पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला अभिलेखागार का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं रिकॉर्ड की सुरक्षा, रख-रखाव और संचालन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि अभिलेखागार में संधारित दस्तावेज जिले और नागरिकों के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख हैं, इसलिए इनकी सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिलेखों की स्थिति, पंजी संधारण, आवेदन निष्पादन की प्रगति तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा सभी लंबित मामलों का शीघ्र, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अभिलेखागार परिसर में साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली एवं दस्तावेजों की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

साथ ही, अभिलेखागार के कार्य में सुधार हेतु आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने का निर्देश देते हुए उन्होंने सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों को जनता से संबंधित कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और पूर्ण निष्पक्षता बनाए रखने को कहा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्यों में समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports