फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर आयोजित

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर आयोजित
Views: 67
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर आयोजित

पाकुड़। मंगलवार को प्रोजेक्ट जागृति – बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत निःशुल्क हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर का आयोजन सदर अस्पताल, सोनाजोड़ी, पाकुड़ में किया गया।

यह शिविर उपायुक्त मनीष कुमार तथा सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिविर में डीएस डॉ मनीष कुमार सिन्हा की उपस्थिति में भीबीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, सर्जन डॉ दीपांकर मिश्रा तथा उनकी टीम द्वारा 3 हाइड्रोसिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत इस प्रकार के निःशुल्क ऑपरेशन शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति आगे आएं और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं।

सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव एवं उपचार के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है तथा समय पर उपचार से इस बीमारी को पूर्णतः नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगे भी ऐसे शिविरों का आयोजन कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment