संवाददाता अनुज तिवारी
सतबरवा/पलामू:- सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाके में स्थित हरियाली विकास उत्थान मंच न्यू पब्लिक स्कूल हलूमाड़ में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर को पूरी तरह से सजाकर झांकियों का रूप दिया गया था। झंडोतोलन कर राष्ट्रीय गान गाते हुए तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए वीर शहीदों को याद की गई,जिन्होंने भारत देश की आजादी की लड़ाई लड़ी न कभी दिन देखी न रात न धूप न छांव अपने पथ पर चलते गए और अंततः देश उनके वीरता के कारण आजाद हुआ।
वहीं हरियाली विकास उत्थान मंच न्यू पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल संदीप सिंह ने संबोधन के दौरान कहा हमारे नन्हे मुन्हें बच्चों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंग मंच कार्यक्रम की तैयारियां की है जिसके माध्यम से बच्चों ने प्रस्तुत कर संदेश दिया।
गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि लोकतंत्र की असली ताक़त जनता में है। हमारा संकल्प है…” संविधान की भावना के अनुरूप हर बच्चे को अच्छी शिक्षा”, हर परिवार को स्वास्थ्य और हर नागरिक को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिले।