Views: 91
0 0
मनरेगा कर्मी विकास कुमार को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मनरेगा कर्मी विकास कुमार को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

प्रेम कुमार साहू , घाघरा प्रखंड में मनरेगा के कंप्यूटर ऑपरेटर विकास कुमार की शनिवार को सड़क दुर्घटना में हुई मौत से पूरे प्रखंड प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने शांत, विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाने वाले विकास कुमार के निधन की खबर सुनते ही सहकर्मियों और अधिकारियों में गहरा दुख…

मनरेगा कर्मी विकास कुमार को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Read Time:2 Minute, 9 Second
मनरेगा कर्मी विकास कुमार को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

प्रेम कुमार साहू ,

घाघरा प्रखंड में मनरेगा के कंप्यूटर ऑपरेटर विकास कुमार की शनिवार को सड़क दुर्घटना में हुई मौत से पूरे प्रखंड प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने शांत, विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाने वाले विकास कुमार के निधन की खबर सुनते ही सहकर्मियों और अधिकारियों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।


सोमवार को घाघरा प्रखंड कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों, मनरेगा कर्मियों तथा कर्मचारियों ने एकत्र होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन रखकर की गई, जिसके माध्यम से सभी ने उनकी आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।


इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “विकास कुमार एक ईमानदार, और मेहनती कर्मचारी‌ं थे। उनके निधन से विभाग को एक योग्य कर्मी की अपूरणीय क्षति हुई है।”
उन्होंने आगे कहा कि विकास कुमार हमेशा अपने कार्य को पूरी निष्ठा और सरलता के साथ पूरा करते थे, और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।


सहकर्मियों ने भी भावुक होते हुए बताया कि विकास कुमार सभी के सहयोगी और मिलनसार थे। उनकी अचानक हुई मृत्यु ने सभी को विचलित कर दिया है। सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Loading

मनरेगा कर्मी विकास कुमार को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports