बरहरवा। तालझारी सरकारी एवं अभियान विद्यालयों के शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी शनिवार को प्रखंड सभागार में आयोजित की गई। गुरु गोष्ठी की अध्यक्षता बीईईओ रोबिन कुमार मंडल ने की।
बैठक के दौरान बीईईओ ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे समय पर विद्यालय पहुँचकर बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करें। इसके साथ ही बच्चों के पोशाक, मध्यान्ह भोजन योजना, दैनिक एसएमएस रिपोर्टिंग तथा मर्ज विद्यालयों से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) एवं सरस्वती वाहिनी की बैठक कर आवश्यक दस्तावेजों और पासबुक को कार्यालय में जमा करें, ताकि एमडीएम की राशि एवं चावल भेजने की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।
सभी विद्यालयों को हर माह की 15 तारीख से तिथि भोजन की नियमित शुरुआत करने के निर्देश भी दिए गए।
गुरु गोष्ठी में बीपीओ दीपक कुमार मंडल, बीआरपी राजेंद्र मंडल, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं सीआरपी उपस्थित थे।