Views: 94
0 0
बरहरवा:अंडरपास जाम, रेलवे पर मनमानी का आरोप,चार घंटे तक...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहरवा:अंडरपास जाम, रेलवे पर मनमानी का आरोप,चार घंटे तक ठप रहा आवागमन

बरहड़वा।बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित पूर्वी रेलवे फाटक के पास बने अंडरपास को बुधवार दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय नागरिकों ने जाम कर दिया। मंगलवार देर रात रेलवे मजदूरों द्वारा अंडरपास के दोनों ओर लोहे के खंभे (एंगल) लगाकर रास्ता संकरा किए जाने से लोग आक्रोशित थे। सुबह से ही सैकड़ों नागरिक जमा हो गए…

बरहरवा:अंडरपास जाम, रेलवे पर मनमानी का आरोप,चार घंटे तक ठप रहा आवागमन
Read Time:2 Minute, 59 Second
बरहरवा:अंडरपास जाम, रेलवे पर मनमानी का आरोप,चार घंटे तक ठप रहा आवागमन

बरहड़वा।
बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित पूर्वी रेलवे फाटक के पास बने अंडरपास को बुधवार दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय नागरिकों ने जाम कर दिया। मंगलवार देर रात रेलवे मजदूरों द्वारा अंडरपास के दोनों ओर लोहे के खंभे (एंगल) लगाकर रास्ता संकरा किए जाने से लोग आक्रोशित थे। सुबह से ही सैकड़ों नागरिक जमा हो गए और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

जाम के कारण सब्जीमंडी, नयाटोला और नयाबाजार जाने वाली सड़क पर चार घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने कहा कि रेलवे बिना सूचना और मनमर्जी से अंडरपास की ऊंचाई और चौड़ाई कम कर रहा है।

स्थानीय लोगों—श्यामल दास, राजकमल भगत, उत्तम कुमार भगत, विजय भगत सहित कई अन्य ने आरोप लगाया कि रेलवे बरहरवा के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रहा है। पहले रेलवे फाटक बंद कर नगर को दो हिस्सों में बांट दिया गया, जिससे अस्पताल, ब्लॉक, थाना, स्कूल, कॉलेज और स्टेशन पहुंचने में भारी दिक्कतें होती हैं। अब अंडरपास के दोनों ओर बैरियर लगाकर और ढलान पर ऊंचे बंफर बनाकर रास्ता इतना संकरा कर दिया गया है कि दोपहिया और तिपहिया वाहनों का संतुलन बिगड़ रहा है तथा दुर्घटनाएं बढ़ने लगी हैं।

लोगों ने यह भी बताया कि अंडरपास के ऊपर रेलवे द्वारा दो–तीन पाइप डालने और नीचे ढलाई किए जाने से इसकी ऊंचाई काफी घट गई है, जिससे एंबुलेंस तक का गुजरना मुश्किल हो गया है।

अंडरपास जाम की सूचना मिलने पर सीओ अनोज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार और आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की समझाइश के बाद भी लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के बीच वार्ता हुई, जिसके बाद रेलवे ने बैरियर के खंभे काटकर हटाए और बंफर व पाइप हटाने का आश्वासन दिया।

आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
मौके पर अंचल निरीक्षक उमेश मंडल, जयनाथ सिंह, अनिल साह, एएसआई धर्मेंद्र कुमार पासवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports