आरपीएफ पर तीन मजदूरों की पिटाई का आरोप, आदिवासी मजदूरों ने बरहड़वा आरपीएफ पोस्ट का घेराव किया

आरपीएफ पर तीन मजदूरों की पिटाई का आरोप, आदिवासी मजदूरों ने बरहड़वा आरपीएफ पोस्ट का घेराव किया

Views: 26
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second
आरपीएफ पर तीन मजदूरों की पिटाई का आरोप, आदिवासी मजदूरों ने बरहड़वा आरपीएफ पोस्ट का घेराव किया

बरहड़वा। मालदा रेल मंडल के बरहड़वा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित आरपीएफ पोस्ट में मंगलवार को रेलवे में ठेका पर मजदूरी करने वाले आदिवासी मजदूरों ने आरपीएफ के जवानों द्वारा तीन मजदूरों की पिटाई के आरोप में आरपीएफ पोस्ट का घेराव किया।

मजदूरों के हाथों में पारंपरिक हथियार भी मौजूद थे, जिससे स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि वे सभी रेलवे में दिहाड़ी मजदूर के रूप में कार्य करते हैं।

21 अक्टूबर को कल्याणचक रेलवे स्टेशन के पास पेंड्रोल क्लिप खोलने के मामले में आरपीएफ ने तीन मजूदर सरकार हेंब्रम(24), जितेन पन्ना (30) और चरण मुर्म (25) को पूछताछ के लिए पोस्ट पर बुलाया था। आरोप है कि पूछताछ के दौरान तीनों के साथ मारपीट की गई। मजदूरों ने दोषी आरपीएफ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ओर जीआरपी थाना प्रभारी रामाशंकर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। मामले पर आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पूछताछ के लिए लाया गया था। मगर जो मारपीट का आरोप लगाया गया है वह आरोप बेबुनियाद है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

घाघरा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने की कर्मियों के साथ बैठक,दिए कई दिशा-निर्देश

घाघरा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने की कर्मियों के साथ बैठक,दिए कई दिशा-निर्देश

बरहरवा:अंडरपास जाम, रेलवे पर मनमानी का आरोप,चार घंटे तक ठप रहा आवागमन

बरहरवा:अंडरपास जाम, रेलवे पर मनमानी का आरोप,चार घंटे तक ठप रहा आवागमन

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post