मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने विशेष कैंप का किया निरीक्षण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने विशेष कैंप का किया निरीक्षण
Views: 9
0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने विशेष कैंप का किया निरीक्षण

मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को 76-डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 124 एवं 125 राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय, चैनपुर तथा 75-पांकी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 139 एवं 140 उत्क्रमित राजकीय मध्य विद्यालय, मुंदरीया में आयोजित विशेष कैंप का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDD List का अवलोकन किया। साथ ही नए मतदाताओं से प्रपत्र-06 प्राप्त करने तथा मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण अथवा सुधार के लिए प्रपत्र-08 प्राप्त किए जाने की स्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों एवं दावों-आपत्तियों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।मतदान केंद्र पर उपस्थित मतदाताओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई। उन्हें बताया गया कि 08 एवं 09 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है, जहां मतदाता अपनी मतदाता सूची से संबंधित कार्य पूर्ण करा सकते हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment