Views: 165
0 0
खुशी मिशन के माध्यम से सकारात्मक शिक्षा की ओर कदम

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

खुशी मिशन के माध्यम से सकारात्मक शिक्षा की ओर कदम

लातेहार।सरस्वती विद्या मंदिर, के डॉ. कृष्ण चंद्र गांधी ऑडिटोरियम में सोमवार को “खुशी मिशन” के अंतर्गत खुशी कक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन पांडे, डॉ. मुकेश सिंह चौहान, दिनेश महलका तथा प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों का…

खुशी मिशन के माध्यम से सकारात्मक शिक्षा की ओर कदम
Read Time:3 Minute, 21 Second
खुशी मिशन के माध्यम से सकारात्मक शिक्षा की ओर कदम

लातेहार।सरस्वती विद्या मंदिर, के डॉ. कृष्ण चंद्र गांधी ऑडिटोरियम में सोमवार को “खुशी मिशन” के अंतर्गत खुशी कक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन पांडे, डॉ. मुकेश सिंह चौहान, दिनेश महलका तथा प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष महोदय द्वारा अंगवस्त्र एवं उपहार प्रदान कर किया गया।

खुशी मिशन के माध्यम से सकारात्मक शिक्षा की ओर कदम

मुख्य वक्ता डॉ. मुकेश सिंह ने “खुशी मिशन” के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि इस मिशन का मूल आधार सकारात्मकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में बच्चे अंकों की प्रतिस्पर्धा में अनावश्यक तनाव झेल रहे हैं, जबकि अंक किसी भी विद्यार्थी के संपूर्ण व्यक्तित्व का सही पैमाना नहीं होते।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अंकों से अधिक सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर सीखने की प्रक्रिया पर ध्यान देना चाहिए।

खुशी मिशन के माध्यम से सकारात्मक शिक्षा की ओर कदम

डॉ. सिंह ने प्रेरक उदाहरण देते हुए बताया कि भारत में महिला क्रिकेट की शुरुआत भले ही 1972 में हुई हो, लेकिन सकारात्मक दृष्टिकोण एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण भारतीय महिला टीम ने 2025 विश्व कप जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
उन्होंने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के प्रसिद्ध सिद्धांत—
“FAIL – First Attempt In Learning”
का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि असफलता से डरें नहीं, बल्कि उसे सीखने का अवसर समझें।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अंकों के दबाव में नहीं रहना चाहिए। वहीं प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बच्चों को किसी भी परिस्थिति में निराश न होने और सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में कक्षा 8 से 10 तक के छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में शामिल हुए और उन्होंने वक्ताओं के संदेशों को रुचि एवं गंभीरता के साथ सुना।

इस अवसर पर आचार्य कपिल देव प्रमाणिक, रितेश रंजन गुप्ता, विवेक दास, रविंद्र साहू, रूबी सिंह, मधु कुमारी एवं सुरेश जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Loading

खुशी मिशन के माध्यम से सकारात्मक शिक्षा की ओर कदम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports