- डुमरी के नवाडीह एवं मझगांव पंचायत के डुमारडांड एवं एकंबा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विशेष शिविर का किया गया आयोजन
बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,
गुमला:– आज बुधवार को प्रखंड डुमरी के नवाडीह एवं मझगांव पंचायत के डुमारडांड एवं एकंबा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अपर समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी, अंचल अधिकारी डुमरी एवं प्रमुख के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिसके पश्चात मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के बीच परिसंपतियों का वितरण किया गया जिसमें KCC लोन, पेंशन प्रमाण पत्र, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना स्वीकृति प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया गया। शिविर में मेडिकल टीम के द्वारा लोगों का स्वास्थ्य जांच भी किया गया जिसमें एनीमिया, सिकल सेल,बीपी, शुगर, आदि की जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान जेएसएलपीएस की दीदियों के द्वारा नुकड़ नाटक के माध्यम से जैविक उर्वरक का उपयोग कर खेती करने के हेतु जागरूक किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से LDM, सभी प्रखंड कर्मी, मझगांव मुखिया, नवाडीह मुखिया एवं पंचायत वासी उपस्थित रहे।