मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,
मनिका:- वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत मनिका प्रखंड अंतर्गत दोमुहान मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में, मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इसके पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत एक- एक पौधा भेंट कर किया गया। वहीं मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने फलदार और अन्य प्रजाति के पौधे लगाकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी को पेड़ लगाने व उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
मानव जीवन के लिए जल जीतना जरूरी है पेड़ पौधे होना भी उतना ही जरूरी है। पौधा को लगाना बड़ा बात नहीं है बल्कि उसे संरक्षण करना जरूरी है। उन्होंने सभी लोगों को अपने हाथों से कम से कम एक पेड़ लगाने का अनुरोध किया।
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव ने कहा कि वृक्षारोपण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है वृक्ष न केवल आक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि पर्यावरण को संतुलित भी रखते हैं। इसलिए हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित होने की आवश्यकता है।
लोग कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी परवरिश करें ये हम सभी का कर्तव्य है। मौके पर प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने कहा कि वन है, तो जीवन है, वनों के कारण ही हम सभी के जीवन में हरियाली है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए उपस्थित लोगों से अपील भी किया ।
इस मौके पर डीएफओ प्रवेश अग्रवाल, प्रमुख प्रतिमा देवी, रेंजर ठाकुर पासवान, जिप सदस्य बलवंत सिंह, कांग्रेस वरिष्ठ नेता सुरेंद्र पासवान, कांग्रेस नेता सह पूर्व मुखिया संजय सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि कामेश्वर यादव, बीससूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, वृंद बिहार यादव, सुजीत साहू, विश्वनाथ राय, मिथिलेश पासवान, अकबर अंसारी, विशाल पासवान, गुलाब हुसैन, अरुण सिंह, मनोज यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।