कांवरियों का सम्मान, शिवभक्तों को अंगवस्त्र भेंट

कांवरियों का सम्मान, शिवभक्तों को अंगवस्त्र भेंट
Views: 132
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second
कांवरियों का सम्मान, शिवभक्तों को अंगवस्त्र भेंट

सतबरवा (पलामू) – सावन के पावन माह में पाकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धावाडिह दुर्गा मंदिर प्रांगण में कांवरियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। धावाडिह, बोहिता, रेवारातू सहित आसपास के क्षेत्रों से बैजनाथ धाम एवं बासुकीनाथ धाम की पदयात्रा पर निकले सैकड़ों शिवभक्तों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर धावाडिह पंचायत की मुखिया रिंकी यादव, समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रभारी महेश यादव, सेठा यादव, धीरज सिंह, अनुज कुमार चंद्रवंशी, राजेश साव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। श्रद्धालुओं में चंचल यादव, मनोज कुमार सिंह, संतोष चंद्रवंशी उर्फ भगत जी, बाबूलाल सिंह, रविंद्र सिंह, पायल कुमारी, शिवानी कुमारी, तारावती देवी, राजदेव उरांव, किरण देवी, संगीता देवी, भरोषी यादव, लालू यादव, अजीत प्रसाद, राजेंद्र सिंह, रंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

वक्ताओं ने कहा कि शिव की महिमा अपरंपार है। सावन के इस पुण्य महीने में सुल्तानगंज से बैजनाथ धाम व बासुकीनाथ धाम तक पैदल यात्रा कर भक्त अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। शिव आज भी पूरे विश्व के गुरु हैं, उनकी कृपा से हर कार्य सिद्ध होता है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने श्रद्धालु कांवड़ियों को शुभकामनाएं दीं और सतबरवा प्रखंड की सर्वांगीण प्रगति की कामना की।

Loading

कांवरियों का सम्मान, शिवभक्तों को अंगवस्त्र भेंट

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment