पतना प्रखंड के सीएनआई धरमपुर चर्च में गड फ्राइडे के अवसर पर पादरी दानियल मुर्मू के द्वारा दो पाली में प्रार्थना सभा की गई। वहीं दूसरी को सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च में शाम 3 बजे से विश्वासियों के द्वारा क्रूस यात्रा निकाला गया। इस क्रम में चर्च परिसर में स्थापित 14 स्थान पर उनके शारीरिक व मानसिक यातनाएं 6 स्थापित तस्वीर के समक्ष प्रार्थना किया गया। जिसमें पहला स्थान येशु को प्राण दंड की आज्ञा मिलता है, दूसरा स्थान येशु के कंधे पर क्रूस लादा जाता है, तीसरा येशु पहली बार क्रूस के नीचे गिरता है, चौथा येशु और उसकी दु:खी माँ की भेंट, पाँचवा सिरनी सीमोन क्रूस ढोने में येशु को सहायता देता है, छठवां बेरोनिका येशु का चेहरा पोछती है, सातवां येशु दूसरी बार गिरते है, आठवां येरूशलेम की महिलाएं येशु के लिए रोती-कलपती है, नवमा येशु तीसरी बार गिरते हैं, दशमा येशु के कपड़ों को उतारते हैं, ग्यारहवां येशु क्रूस पर ठोंके जाते हैं, बारहवां येशु क्रुस पर मर जाते हैं, तेरहवां येशु क्रुस पर से उतारा जाता है,चौदहवां येशु कब्र में रखे जाते हैं। क्रूस यात्रा के बाद चर्च में फादर ख्रिसिस्तोम हेम्ब्रम व एग्नेसियस सोरेन के द्वारा मिस्सा पूजा किया गया। इस क्रम में तीन बाइबल पाठ भी किया गया। मौके पर सिदो हांसदा, मनोज टुडू विना सोरेन, संटु हांसदा, मेरी मुर्मू, लाउस हांसदा, मोहन हेम्ब्रम, सेबास्टियन हेम्ब्रम, पौलुस मरांडी व अन्य थे।