दुमका-रामपुर मार्ग पर ट्रकों से अवैध वसूली, महिलाओं के झुंड द्वारा दिनदहाड़े उगाही

दुमका-रामपुर मार्ग पर ट्रकों से अवैध वसूली, महिलाओं के झुंड द्वारा दिनदहाड़े उगाही
Views: 29
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second
दुमका-रामपुर मार्ग पर ट्रकों से अवैध वसूली, महिलाओं के झुंड द्वारा दिनदहाड़े उगाही

दुमका, संवाददाता।
दुमका-रामपुर मुख्य मार्ग पर ट्रकों से अवैध वसूली का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह उगाही पुरुषों द्वारा नहीं, बल्कि महिलाओं के झुंड द्वारा लाठी-डंडों के बल पर की जा रही है। सुबह से शाम तक सड़क पर खड़ी महिलाएं गुजरने वाले हर ट्रक से 200 से 500 रुपये तक जबरन वसूल रही हैं।

इस मार्ग से गुजरने वाले ट्रक चालकों के अनुसार यह वसूली रंगदारी के तर्ज पर की जा रही है। महिलाएं झुंड बनाकर सड़क के बीचोंबीच खड़ी हो जाती हैं और ट्रकों को रोककर मनमानी रकम की मांग करती हैं। चालकों का कहना है कि 200-300 रुपये देकर ही वे किसी तरह वहां से निकल पाते हैं, क्योंकि विरोध करने पर अभद्र भाषा और दबाव का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह अवैध वसूली जारी है, लेकिन इसे रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। दिनभर सड़क जाम कर एक-एक ट्रक से पैसे वसूले जाते हैं, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है या फिर अनदेखी की जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिलाओं को आगे कर इस वसूली गिरोह को संचालित करने वाले आखिर कौन हैं। ट्रक चालकों और स्थानीय लोगों का मानना है कि इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जिसकी जांच आवश्यक है।

दुमका-रामपुर मार्ग पर ट्रकों की भारी आवाजाही के कारण यह गिरोह रोजाना बड़ी रकम वसूल रहा है। इस अवैध वसूली से चालक वर्ग काफी परेशान है और प्रशासन से इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर रहा है।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment