Views: 13
0 0
AIMIM की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, छात्रवृत्ति व कोल क्षेत्र की समस्याएं उठीं

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

AIMIM की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, छात्रवृत्ति व कोल क्षेत्र की समस्याएं उठीं

लातेहार, संवाददाता।लातेहार के माको डाक बंगला में रविवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रवण पासवान ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ नेता मो. आरिफ ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष इंजीनियर मो. शहबाज़ के नेतृत्व में संगठन विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में…

AIMIM की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, छात्रवृत्ति व कोल क्षेत्र की समस्याएं उठीं
Read Time:3 Minute, 9 Second
AIMIM की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, छात्रवृत्ति व कोल क्षेत्र की समस्याएं उठीं

लातेहार, संवाददाता।
लातेहार के माको डाक बंगला में रविवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रवण पासवान ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ नेता मो. आरिफ ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष इंजीनियर मो. शहबाज़ के नेतृत्व में संगठन विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक में जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई, जिनमें संजय मांझी, कामेश्वर यादव, उपेन्द्र भूइयां, नानू भूया, मुन्तजिर अंसारी, मेराज अंसारी, जावेद अख्तर, फैयाज अहमद, मो. शहजाद, खुर्शीद अनवर, इम्तियाज आलम सहित अन्य शामिल हैं।

संगठन विस्तार के तहत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। डॉ. मुफ्ती मोहसिन आजम अमजदी को लातेहार प्रखंड अध्यक्ष, मो. गफूर आलम को नगर अध्यक्ष प्रभारी, कामेश्वर यादव को जिला महासचिव, नब्बू भूया, शमीम अंसारी, उपेन्द्र भूया और मुकेश भूया को जिला उपाध्यक्ष तथा दिनेश साव को सदस्यता प्रभारी बनाया गया।

AIMIM की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, छात्रवृत्ति व कोल क्षेत्र की समस्याएं उठीं

बैठक में विभिन्न जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। तीन वर्षों से लंबित प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की गई। अंचल कार्यालयों में गरीबों की जमीन की कथित दलालों द्वारा हो रही खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने की भी बात कही गई।

कोल क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए नेताओं ने बालूमाथ क्षेत्र में सीसीएल के हाइवा वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताई और नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग की। साथ ही टुबैद कोल माइंस से रैयतों के साथ किए गए वादों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई गई।

बैठक में राज्य सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए गए। नेताओं ने आरोप लगाया कि बेरोजगारी भत्ता और रोजगार देने के वादे पूरे नहीं किए गए हैं। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports