बरहरवा।
राजमहल नपं क्षेत्र के वार्ड 1 ग्वालटोली ,नमामि गंगे घाट स्थित हनुमान मंदिर में वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार को 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। मौके पर मंदिर में इस आयोजन के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गण पहुंचे पूजा स्थल पर पूजा अर्चना की तथा अखंड रामायण पाठ में शामिल हुए महिलाओं पुरुषों बुजुर्गों के साथ बच्चों ने भी अखंड रामायण पाठ का श्रवण किया। अखंड रामायण पाठ के वचन से श्रद्धालुगण भाव-विभोर हो गये। मौके पर समिति के अध्यक्ष जीतू घोष ने बताया कि हनुमान मंदिर निर्माण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर प्रत्येक वर्ष रामायण पाठ का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाता है अखंड रामायण पाठ का श्रवण करने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुगण पहुंचते हैं शनिवार को अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद पूर्णाहुति होगी उसके बाद महाभोग का वितरण किया जाएगा आयोजन को सफल बनाने में अधकोषाध्यक्ष सूरज महलदार दिलीप घोष, शगुन शौर्या राकेश यादव,सुमित पाण्डेय , संचू घोष सिबायु, विशाल राय , अमित ठाकुर,सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा