Views: 250
0 0
युवा क्लब मेशाल,मुडमाऔर सुरसा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए:डॉ.परमेश्वरभगत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

युवा क्लब मेशाल,मुडमाऔर सुरसा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए:डॉ.परमेश्वरभगत

अमीन अंसारी मांडर:- पूर्व डीडीसी सह भावी विधायक प्रत्याशी डॉ. परमेश्वर भगत ने मेशाल, मुडमा और सुरसा के युवा क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।अपने संबोधन में समाजसेवी हाजी शाकिर इस्लाही ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने के पीछे एक सपना था कि हमारे खिलाड़ियों…

युवा क्लब मेशाल,मुडमाऔर सुरसा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए:डॉ.परमेश्वरभगत
Read Time:3 Minute, 18 Second

अमीन अंसारी

युवा क्लब मेशाल,मुडमाऔर सुरसा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए:डॉ.परमेश्वरभगत

मांडर:- पूर्व डीडीसी सह भावी विधायक प्रत्याशी डॉ. परमेश्वर भगत ने मेशाल, मुडमा और सुरसा के युवा क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
अपने संबोधन में समाजसेवी हाजी शाकिर इस्लाही ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने के पीछे एक सपना था कि हमारे खिलाड़ियों को उचित अवसर मिले,

गांव घर की सड़के पक्की हो, हॉस्पिटलों में डॉक्टर, नर्स एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो, स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में शिक्षक हो, कृषकों को बीज सस्ते दामों पर मिले लेकिन यह सपना सपना ही रह गया। इन सभी चीजों को पूरा करने के लिए अब बारी है कि आगामी मांडर विधानसभा चुनाव में स्थानीय माटी पुत्र डॉ परमेश्वर भगत को साथ दे ताकि हमारा सपना को पूरा करने में ये अहम रोल अदा कर सके।

युवा क्लब मेशाल,मुडमाऔर सुरसा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए:डॉ.परमेश्वरभगत

अपने संबोधन में डॉ. भगत ने युवाओं को सशक्त और जागरूक बनाने की अपील की। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और ग्रामीण विकास को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए कहा कि युवा शक्ति को सही मार्गदर्शन से क्षेत्र का विकास संभव है। इन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीण इलाके के बच्चों में वह सारे गुण मौजूद होते हैं जिससे वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लेवल तक का खिलाड़ी बन सके। अगर मांडर की जनता मुझे प्रतिनिधित्व हेतु मौका दे तो प्रत्येक प्रखंड में बेहतर खेल प्रशिक्षण हेतु एक संस्था जिसमें सारे सुविधाएं मौजूद हो स्थापित किया जाएगा। आगे डॉ भगत ने कहा अच्छी संगति में रहकर अनुशासित संयमित रहे और खूब मेहनत कर अपने मंजिल को प्राप्त करें।

युवा क्लब मेशाल,मुडमाऔर सुरसा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए:डॉ.परमेश्वरभगत


उपस्थित लोगों ने उनके विचारों की सराहना की और उन्हें भावी विधायक के रूप में समर्थन का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में युवाओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष अख्तर अंसारी, परवेज आलम, अनामुल अंसारी, मुजिबल अंसारी, इकराम अंसारी, सालमन सैय्यद, गुडू उरांव, वशी अहमद को जाता है। मौके पर डॉ मंजू मिंज, हाजी शाकिर इस्लाही, शमीम अख़्तर आज़ाद, मौलाना रफीक, मौलाना जलील, अमानत अंसारी, हातिम अंसारी, खालिद अंसारी सहित हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports