Views: 238
0 0
विजयादशमी सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

विजयादशमी सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर:- राष्ट्र सेविका समिति जमशेदपुर का तुलसी भवन बिष्टुपुर में ” विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन” कार्यक्रम विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति की अध्यक्षता एवं प्रिया सिंह के सफल संचालन में आयोजित की गई। ध्वजारोहण एवं सामूहिक प्रार्थना के पश्चात् कार्यक्रम का प्रारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा अष्टभुजा देवी के चित्र पर पुष्पार्पित कर एवं शस्त्र पूजन…

विजयादशमी सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित
Read Time:2 Minute, 47 Second

जमशेदपुर:- राष्ट्र सेविका समिति जमशेदपुर का तुलसी भवन बिष्टुपुर में ” विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन” कार्यक्रम विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति की अध्यक्षता एवं प्रिया सिंह के सफल संचालन में आयोजित की गई।

विजयादशमी सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित


ध्वजारोहण एवं सामूहिक प्रार्थना के पश्चात् कार्यक्रम का प्रारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा अष्टभुजा देवी के चित्र पर पुष्पार्पित कर एवं शस्त्र पूजन कर किया गया। उसके पश्चात् समिति की प्रशिक्षित युवतियों ने घोष वादन,नियुद्ध,गणसमता, योग चाप एवं महिलाएं आत्मरक्षा कैसे करें ? आदि का सुंदर प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ जूही समर्पिता उपस्थित हुयीं। उन्होंने राष्ट्र सेविका समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए पूर्ण सहयोग देने की बात कहीं।


मुख्य वक्ता महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह ने कहा कि नवउदारवाद हम महिलाओं को निशाना बनाकर हमारी महान सभ्यता एवं संस्कृति को नष्ट कर रहा है। ऐसे में हमें राम की शक्ति पूजा के साथ-साथ देवी दुर्गा की दुष्ट विनाशक शक्ति को जागृत करने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में पूर्व सांसद आभा महतो,शिक्षाविद् डॉ रागिनी भूषण, डॉ स्नेहलता सिन्हा,डाॅ पूनम सहाय, डॉ पुष्कर बाला उपस्थिति थीं।

विजयादशमी सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित


कार्यक्रम को सफल बनाने में कंचन राम,एम भवानी,शांखी सोरेन, सविता सिंह, विशालाक्षी शेषाद्रि,मनुश्री साहू, अनीता प्रसाद,रूपा मुनका, इंदु सिन्हा, रिंकू कुमारी , अपर्णा चटर्जी, सुधा जौहरी, गीता दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही।
इस अवसर पर विशेष रूप से तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजीत तिवारी ,आरएसएस के सह महानगर कार्यवाह मृत्युंजय मिश्रा ,विश्वहिंदू परिषद्, संस्कार भारती , सेवा भारती, दुर्गा वाहिनी, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, विद्यार्थी परिषद, हिंदू पीठ आदि संगठन से जुड़े लोग शामिल थे।

Loading

विजयादशमी सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports