Views: 232
0 0
लोकसभा चुनाव में इतने सियासी योद्धा लड़ रहे चुनाव,महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

लोकसभा चुनाव में इतने सियासी योद्धा लड़ रहे चुनाव,महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी

Candidates: लोकसभा चुनाव में इस बार राज्य की सभी 14 संसदीय सीटों पर कुल 244 उम्मीदवार सियासी मैदान में हैं। संताल परगना प्रमंडल की तीनों सीटों पर शुक्रवार को नामांकन वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की कुल संख्या तय हो गई।राज्य की 14 सीटों में 10 सीटें ऐसी…

लोकसभा चुनाव में इतने सियासी योद्धा लड़ रहे चुनाव,महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी
Read Time:3 Minute, 47 Second
लोकसभा चुनाव में इतने सियासी योद्धा लड़ रहे चुनाव,महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी

Candidates: लोकसभा चुनाव में इस बार राज्य की सभी 14 संसदीय सीटों पर कुल 244 उम्मीदवार सियासी मैदान में हैं। संताल परगना प्रमंडल की तीनों सीटों पर शुक्रवार को नामांकन वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की कुल संख्या तय हो गई।राज्य की 14 सीटों में 10 सीटें ऐसी हैं, जहां पिछले चुनाव की अपेक्षा उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी है। इनमें सिंहभूम, लोहरदगा, कोडरमा, हजारीबाग, गोड्डा, दुमका, हजारीबाग, रांची, गिरिडीह तथा धनबाद सम्मिलित हैं। वहीं, तीन सीटें ऐसी हैं जिनमें इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा कम उम्मीदवार हैं।इनमें पलामू, चतरा तथा जमशेदपुर सम्मिलित हैं। राजमहल में पिछले लोकसभा चुनाव में भी 14 उम्मीदवार थे और इस बार भी उतने ही उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

महिला उम्मीदवारों की भी संख्या बढ़ी


अच्छी बात यह है कि लोकसभा चुनाव लड़ने वाली महिलाओं की संख्या इस बार बढ़ी है। इस चुनाव में कुल 244 उम्मीदवारों में 31 महिला उम्मीदवार हैं।

पहली बार एक ट्रांसजेंडर सुनैना किन्नर भी धनबाद से चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में झारखंड के 14 सीटों पर कुल 240 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। उनमें 222 पुरुष और 18 महिलाएं थीं। वर्ष 2019 में यह संख्या 229 थी। जिसमें 204 पुरुष और 25 महिलाएं थीं।झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के तहत तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 52 उम्मीदवार सियासी मैदान में हैं। राजमहल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से नाम वापसी के अंतिम दिन शुक्रवार को एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस तरह, यहां अब कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं।

दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। यहां से कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से दो लोगों ने अपना नामांकन वापस लिया है। यहां से कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

किस सीट पर कब कितने उम्मीदवार


  • सीट – 2004 – 2009 – 2014 – 2019 – 2024
  • सिंहभूम – 12 – 09 – 12 – 09 – 14
  • खूंटी – 14 – 09 – 14 – 11 – 07
  • लोहरदगा – 09 – 15 – 09 – 14 – 15
  • पलामू – 13 – 21 – 13 – 19 – 09
    चतरा – 20 – 11 – 20 – 26 – 22
  • कोडरमा – 20 – 16 – 20 – 14 – 15
  • हजारीबाग – 20 – 13 – 20 – 16 – 17
  • रांची – 28 – 26 – 28 – 20 – 27
  • गिरिडीह – 17 – 17 – 17 – 15 – 16
  • धनबाद – 31 – 32 – 31 – 20 – 25
  • जमशेदपुर – 15 – 26 – 15 – 29 – 25
  • दुमका – 14 – 19 – 14 – 15 – 19
  • राजमहल – 11 – 12 – 11 – 14 – 14
    गोड्डा – 16 – 23 – 16 – 13 – 19

कुल – 240 – 249 – 240 – 229 – 244

किस वर्ष कितनी महिला उम्मीदवार लड़ीं चुनाव
वर्ष – महिला उम्मीदवार – चुनाव जीतीं

  • 2004 – 13 – 01
  • 2009 – 14 – 00
  • 2014 – 18 – 00
  • 2019 – 25 – 02

Loading

लोकसभा चुनाव में इतने सियासी योद्धा लड़ रहे चुनाव,महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports